देश

राम मंदिर नहीं बना तो, संत परमहंस दास ने कहा- 6 दिसम्बर को करूंगा आत्मदाह

स्वामी परमहंस ने सीतामढ़ी स्थित वाल्मीकि आश्रम में आयोजित धिक्कार सभा में कहा कि भगवान श्रीराम की सहधर्मिणी आदिशक्ति माता सीता की समाहित स्थली की पवित्र मिट्टी को माथे पर लगाकर आत्मदाह करेंगे. इसके लिए वह यहां से मिट्टी लेने आए हैं

राम मंदिर नहीं बना तो, संत परमहंस दास ने कहा- 6 दिसम्बर को करूंगा आत्मदाह
महंत परमहंस महराज ( फोटो क्रेडिट: IANS )

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी से बड़ी खबर है. अयोध्या के तपस्वीजी की छावनी के महंत परमहंस महराज( Mahant Paramhans Das) ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण (Ram Temple) की घोषणा 6 दिसंबर को नहीं हुई तो वह सीतामढ़ी की मिट्टी का लेप कर चिता पर बैठ आत्मदाह कर लेंगे. संत ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की राजनीति और आरएसएस एवं विहिप की कूटिनीति की वजह से अयोध्या में राममंदिर का निर्माण नहीं हो रहा है.

उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया. इस दौरान सीतामढ़ी में आयोजित 'धिक्कार सभा' के आयोजन के दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर बरसे. हनुमानजी को दलित कहने पर उन्होंने कुछ खास नहीं कहा.

यह भी पढ़ें:- सीएम योगी बाद केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा- दलित नहीं बल्कि आर्य थे हनुमान जी

स्वामी परमहंस ने सीतामढ़ी स्थित वाल्मीकि आश्रम में आयोजित धिक्कार सभा में कहा कि भगवान श्रीराम की सहधर्मिणी आदिशक्ति माता सीता की समाहित स्थली की पवित्र मिट्टी को माथे पर लगाकर आत्मदाह करेंगे. इसके लिए वह यहां से मिट्टी लेने आए हैं. इस दौरान उन्होंने गंगा पूजन भी किया और घंटा बजाकर ऐलान किया कि वह रविवार को सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी में मिट्टी को संकलित करेंगे और उसी मिट्टी को लगाकर 6 दिसंबर को मंदिर निर्माण की घोषणा न होने पर आत्मदाह करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2018 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).