उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में ऊंची जाति वाले स्टूडेंट्स ने दलित छात्र को किया परेशान, पीड़ित ने की आत्महत्या, एफआईआर दर्ज
गाजियाबाद स्थित इनमेंटेक इंस्टीट्यूट में कानून के तृतीय वर्ष के दलित छात्र ने ऊंची जाति वाले अपने सहपाठियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने अनुसार विपिन वर्मा घर में फांसी लगाई थी. पीड़ित के पिता वीरेंद्र कुमार पुलिस कॉन्स्टेबल हैं, देर रात उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई.
गाजियाबाद : गाजियाबाद स्थित इनमेंटेक इंस्टीट्यूट में कानून के तृतीय वर्ष के दलित छात्र ने ऊंची जाति वाले अपने सहपाठियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली. आरोपी सहपाठियों में तीन लड़के और एक लड़की शामिल हैं. पुलिस ने शनिवार को घटना की जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, विपिन वर्मा (20) ने गाजियाबाद के शास्त्रीनगर स्थित अपने घर में गुरुवार को फांसी लगाई थी, लेकिन शुक्रवार देर रात को पीड़ित के पिता पुलिस कॉन्स्टेबल वीरेंद्र कुमार ने कविनगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई.
पुलिस ने बताया कि नेहा चौधरी और उसके दोस्त अनु, अंकुर और अरुण 14 जून से विपिन के दलित होने की वजह से उसे तंग कर रहे थे. विपिन ने अपनी मां भगवती देवी को इस बारे में बताया था, जिसके बाद उन्होंने विपिन को इन सब बातों पर गौर न कर पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए समझाया था.
यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के गार्डो ने दलित महिला छात्रा को शौचालय इस्तेमाल से रोका
एफआईआर के अनुसार, भगवती देवी ने यह बात अपने पति को बताई थी. तब वीरेंद्र (मृतक के पिता) ने मामले को सुलझाने के लिए गुरुवार को फोन पर विपिन के सहपाठियों से बात की थी, जिसके बाद उन लोगों ने वीरेंद्र कुमार को भरोसा दिलाया था कि वह अब ऐसा नहीं करेंगे. लेकिन उसी दिन विपिन ने घर पर शाम को पांच से छह बजे के बीच फांसी लगा ली.
अपनी शिकायत में वीरेंद्र कुमार ने कहा, "मैं एक दलित हूं और आरोपी ऊंची जाति के प्रभावशाली लोग हैं, इसलिए मेरी शिकायत में देरी हुई और आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं." शहर के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कहा, "हमनें शिकायत दर्ज कर ली है, जांच चल रही है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा."
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2019 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

