UP: सेल्फी पोज देते हुए युवक ने मां के सिर पर तानी पिस्तौल, पुलिस ने किया अरेस्ट
सेल्फी के लिए पोज देते हुए एक युवक ने अपनी मां के सिर पर पिस्तौल तान दी. शामली पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
शामली (उप्र), 24 जनवरी : सेल्फी के लिए पोज देते हुए एक युवक ने अपनी मां के सिर पर पिस्तौल तान दी. शामली पुलिस ने इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है. 20 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में पहचाने गए युवक के पास से हथियार भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस की साइबर सेल ने उत्तर प्रदेश के कैराना थाना अंतर्गत सुनहेती गांव से युवक को ढूंढ निकाला. दीपक कुमार ने तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी. यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में 12 साल की नाबालिग से हैवानियत, शराब की नशे में धुत 6 लोगों ने गैंगरेप के बाद की हत्या
शामली पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

