UP: अंतिम संस्कार से पहले अचानक 'जिंदा' हुई महिला, चाय पीकर 'दोबारा' मरी
परिजन उसे अस्पताल से घर लेकर ले जा रहे थे, तभी अचानक वह जिंदा हो गई. परिजनों ने उसे घर लाकर चाय पिलाया, लेकिन एक दिन बाद फिर उस महिला की मौत हो गई.
UP: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक निजी अस्पताल में डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया है, हालांकि जब उसके परिजन उसे अस्पताल से घर लेकर ले जा रहे थे, तभी अचानक वह जिंदा हो गई. परिजनों ने उसे घर लाकर चाय पिलाया, लेकिन एक दिन बाद फिर उस महिला की मौत हो गई. मामला थाना जसराना क्षेत्र के गांव विलासपुर का है. Video: इंदौर में ट्रेडमिल पर दौड़ने के दौरान शख्स की हार्ट अटैक से मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सुघर सिंह की पत्नी हरिभेजी की तबीयत खराब होने पर उन्हें 23 दिसंबर को निजी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था. मंगलवार को ट्रॉमा सेंटर में हरिभेजी के ब्रेन और दिल ने काम करना बंद कर दिया था. डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर शव को परिजनों को सौंप दिया. महिला की मौत की सूचना मिलते ही घर पर गांववालें और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए. वहीं दूसरी तरफ घर पर दाह संस्कार की तैयारी की जा रही थी. पूरे घर में गमगीन माहौल था.
अस्पताल से परिजन जब शव को घर लेकर जा रहे थे, तभी मक्खनपुर के पास गाड़ी को झटका लगा और पर महिला को अचानक होश आ गया. यह देख सभी लोग हैरान हो गए. होश में आते ही महिला उल्टी करने लगी. परिजन महिला को जिंदा देख खुश हो गए. वे महिला को सीधे घर ले गए.
महिला के पुत्र सुग्रीव सिंह यादव ने बताया, “अस्पताल से घर लाते समय अचानक मां की सांसें लौट आईं. सांसे लौटने पर घरवालों ने खुशी में उनको चाय पिलायी. उसके साथ ही गोदान की प्रक्रिया पूरी कराई.” हालांकि उनकी यह खुशी अधिक देर तक नहीं टिकी और बुधवार की सुबह अचानक महिला की मौत हो गई. इसके बाद घरवालों ने उनका अंतिम संस्कार किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2023 06:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

