Uttar Pradesh Gang Rape: महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार, पिता-पुत्र हिरासत में
जिले के मिश्रिख इलाके में एक महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया और उसके बाद उसे जला दिया गया. पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी पिता और पुत्र को हिरासत में लिया गया है.
सीतापुर (उप्र), 27 फरवरी : जिले के मिश्रिख इलाके में एक महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार (Gang-Raped) किया गया और उसके बाद उसे जला दिया गया. पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी पिता और पुत्र को हिरासत में लिया गया है. पीड़ित महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीतापुर (Sitapur) के पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि बृहस्पतिवार को यह घटना करीब तीस साल की एक महिला के साथ मिश्रिख के नैमिषरायण में हुई है, जिसमें पीड़िता के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के बाद उसे जला दिया गया.
उन्होंने बताया कि घटना के आरोपी राम कृष्ण (55) और उसके बेटे संजय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह तीस फीसदी जली है और खतरे से बाहर है. यह भी पढ़ें : Delhi Shocker: बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर 17 वर्षीय भाई को मारी चाकू, गंभीर हालत में AIIMS ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
पुलिस ने बताया कि महिला अपने मायके सिधौली से मिश्रिख जा रही थी तभी रास्ते में उसने राम कृष्ण के वाहन में लिफ्ट ली और वह उसे अपने घर ले गया. इसके बाद कथित तौर पर वारदात को अंजाम दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2021 12:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

