देश

सगे भाई बने हैवान, 15 साल की सगी बहन का चार साल से कर रहे थे रेप

वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों को पकड़ लिया है.

सगे भाई बने हैवान, 15 साल की सगी बहन का चार साल से कर रहे थे रेप
प्रतीकात्मक तस्वीर ( Photo Credit: PTI )

मेरठ: भाई-बहन का नोंक-झोंक वाला रिश्ता प्यार के अलग रूप को बयां करता है. यह एक ऐसा रिश्ता है जिसे निभाने के लिए भाई अपनी जान भी हंसते-हंसते अपनी जान तक न्योछावर कर देता है. लेकिन दो सगे भाइयों ने ऐसी हरकत की है कि जिसे जानकर आप भी सकते में आ जाएंगे. एक 12वीं की क्षात्रा ने अपने अपने दो सगे भाइयों पर रेप का आरोप लगाया है.

मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है. जहां एक लड़की ने अपने दो सगे भाइयों आरोप लगाया है कि उसके भाई पिछले 4 साल से उसके साथ बलात्कार कर रहे हैं. लड़की को दोनों धमकी देते थे कि अगर किसी को उसने बताया तो उसकी जान ले लेंगे. लेकिन लड़की ने हार नहीं मानी और अपने भाइयों की करतूत को मोबाइल में कैद कर एक एनजीओ की मदद से पुलिस से गुहार लगाई.

यह भी पढ़ें:- 30 साल की महिला पत्रकार की रेप के बाद हत्या, गार्डन में मिला शव

वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों को पकड़ लिया है. इस घटना की जानकारी जैसे ही समाने आया तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लेकिन इस घटना ने बहन-भाई के पवित्र रिश्ते पर कालिख पोत दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2018 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).