विदेश

30 साल की महिला पत्रकार की रेप के बाद हत्या, गार्डन में मिला शव

खबरों के मुताबिक हत्यारे ने मर्डर से पहले महिला पत्रकार का रेप किया था. मरिनोवा रूज के टीवीएन टेलीविजन की प्रशासनिक निदेशक थीं और उन्होंने अपने न्यूज टॉक शो ‘डिटेक्टर’ की शुरूआत की थी

30 साल की महिला पत्रकार की रेप के बाद हत्या, गार्डन में मिला शव
विक्टोरिया मरिनोवा ( फोटो क्रेडिट: twitter )

बुल्गारिया के उत्तरवर्ती रूज शहर में महिला टेलीविजन जर्नलिस्ट विक्टोरिया मरिनोवा का शव शनिवार को एक गार्डन में मिला. हत्या सिर पर किसी चीज से हमले और दम घुटने के कारण मौत हुई. विक्टोरिया मरिनोवा की उम्र 30 साल है. घटनास्थल से उनका उनका मोबाइल फोन, कार की चाभी, चश्मा आदि सामान गायब था. वहीं इस घटना की अंतरराष्ट्रीय जगत ने निंदा की है.

खबरों के मुताबिक हत्यारे ने मर्डर से पहले महिला पत्रकार का रेप किया था. मरिनोवा रूज के टीवीएन टेलीविजन की प्रशासनिक निदेशक थीं और उन्होंने अपने न्यूज टॉक शो ‘डिटेक्टर’ की शुरूआत की थी. फिलहाल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है.

वहीं सऊदी अरब के शाही परिवार की प्रखर आलोचना करने वाले एक मशहूर पत्रकार की हत्या करने का दावा किया गया है. खगोशी समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट के लिए काम करते थे. वाशिंगटन पोस्ट ने दो सूत्रों के हवाले से बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में सऊदी असासिनेशन स्क्वाड के हाथों खाशोगी मारे गए.

तुर्की की समाचार एजेंसी अनाडोलू ने बताया कि तुर्की के अधिकारी खाशोगी के लापता होने में सऊदी अरब नागरिकों की 15 सदस्यीय विशेष टीम द्वारा निभाई गई भूमिका की जांच कर रहे हैं.( इनपुट एजेंसी )

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2018 09:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).