Train Engine Derails in Sambhal: यूपी के संभल में मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, कई घंटों की मशक्कत के बाद पटरी पर चढ़ाया गया; VIDEO

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चंदौसी जंक्शन पर शंटिंग करते समय एक मालगाड़ी के डीजल इंजन का पहिया पटरी से उतर गया, जिससे रेलवे प्रशासन में अफरातफरी मच गई

(Photo Credits @Sachin Gupta)

Train Engine Derails in Sambhal:  उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चंदौसी जंक्शन पर शंटिंग करते समय एक मालगाड़ी के डीजल इंजन का पहिया पटरी से उतर गया, जिससे रेलवे प्रशासन में अफरातफरी मच गई. यह हादसा रेलवे के शंटिंग ऑपरेशन के दौरान हुआ. जैसे ही घटना की जानकारी मिली, मुरादाबाद से सेफ्टी टीम घटनास्थल पर पहुंची और करीब चार घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इंजन के पहिए को पटरी पर चढ़ाया। इस प्रक्रिया के बाद इंजन को फिर से आगे की दिशा में रवाना किया गया.

मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया है। सेफ्टी टीम घटनास्थल पर पहुंचकर इंजन को पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है. एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सेफ्टी टीम इंजन के पहिए को पटरी पर लाने की कोशिश में जुटी हुई है. यह भी पढ़े: Bilaspur Goods Train Derailed: बिलासपुर के पेंड्रा के पास मालगाड़ी के 23 डिब्बे हुए बेपटरी, 5 पलटे, कई ट्रेनें हुई रद्द, देखें वीडियो

मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा

सुबह 4:30 की घटना

जानकारी के अनुसार आज सुबह 4:30 बजे मालगाड़ी का डीजल इंजन (पॉवर) प्लेटफार्म नंबर 3 पर शंटिंग कर रहा था. जब डीजल इंजन मंडी समिति स्थित रेलवे फाटक की ओर जा रहा था, तभी अचानक डीजल इंजन का एक पहिया पटरी से उतर गया. घटना के तुरंत बाद डीजल के लोको पायलट ने इस बारे में स्टेशन अधीक्षक को सूचित किया। इसके बाद मुरादाबाद कंट्रोल को जानकारी दी गई. कुछ समय बाद सेफ्टी टीम मौके पर पहुंची और इंजन को पटरी पर कड़ी मश्कक्त के बाद लाया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड