UP: सर्किट हाउस में सोते समय मंत्री को चूहे ने काटा, ढाई घंटे अस्पताल में रहे भर्ती
सर्किट हाउस के आसपास घना जंगल है, इसलिए लोगों को लगा कि मंत्री जी को सांप ने डंस लिया है. घटना के चलते मंत्री का पूरा स्टाफ घबरा गया. जब हालत ज्यादा खराब होने लगी तो मंत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बांदा, 2 मई: यूपी के बांदा में योगी सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव को देर रात चूहे ने काट लिया. मंत्री की हालत बिगड़ने लगी तो लोग को शंका हुई कि उन्हें सांप ने काटा होगा. आनन-फानन में गिरीश चंद्र यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. करीब ढाई घंटे तक चले इलाज के बाद पता चला कि मंत्री को सांप ने नहीं, बल्कि चूहे ने काटा है. VIDEO: यूपी में मंत्री के सामने लाश का इलाज करते रहे डॉक्टर, जानें कैसे खुली पोल, कठोर कार्रवाई के निर्देश
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव शुक्रवार को बांदा जिले के दौर पर पहुंचे थे. इस दौरान वह मवई बाईपास स्थित सर्किट हाउस में रुके हुए थे. देर रात करीब 3 बजे उन्हें सोते समय चूहे ने काट लिया. आपको बता दें कि सर्किट हाउस के आसपास घना जंगल है, इसलिए लोगों को लगा कि मंत्री जी को सांप ने डंस लिया है. घटना के चलते मंत्री का पूरा स्टाफ घबरा गया. जब हालत ज्यादा खराब होने लगी तो मंत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
घटना की सूचना मिलते ही डीएम से लेकर एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. सभी देर रात जिला अस्पताल में मौजूद रहे. करीब ढाई घंटे बाद मंत्री को जिला अस्पताल से छुट्टी दी गई. अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि मंत्री गिरीश चन्द्र यादव को किसी कीड़े ने काट लिया था. सभी को लगा कि उन्हें सांप ने काट लिया होगा. रात 3 बजे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरानपुष्टि हुई कि उन्हें सांप ने नहीं, चूहे ने काटा है. इसके बाद उन्हे अस्पताल से छुट्टी दी गई. फिलहाल उनकी हालत में काफी सुधार है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2022 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

