UP Shocker: देवरिया में दिल दहला देने वाली घटना, जमीन विवाद में दो पक्षों की लड़ाई में 6 लोगों की हत्या- Video
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार को एक बड़ी वारदात हो गई. यहां रुद्रपुर के पास एक गांव में जमीन विवाद के चलते छह लोगों की हत्या हो गई है.
- Read in
- English
2 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सोमवार को एक बड़ी वारदात हो गई. यहां रुद्रपुर के पास एक गांव में जमीन विवाद के चलते छह लोगों की हत्या हो गई है. क्षेत्राधिकारी जिलाजीत ने बताया कि जनपद देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. यह भी पढ़ें: UP Shocker: देवरिया में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से काटकर 6 लोगों की हत्या- देखें वीडियो
इसमें छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मामले की जांच की जा रही है. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य भी शामिल हैं.
देखें वीडियो:
देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव में जमीन विवाद में एक परिवार की छह लोगों की हत्या, मृतकों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य, परिवार के लोग भी शामिल,@NBTLucknow ,@Uppolice pic.twitter.com/HANWITjEn4
— Manish srivastava (@manishsNBT) October 2, 2023
पुलिस के अनुसार गांव में एक व्यक्ति से भूमि विवाद काफी लंबे समय से चल रहा था. पुलिस छानबीन में जुटी है. घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है. गांव में तनाव का माहौल है. घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी भेजी गई है. जिले के सारे आलाधिकारी मौके पर मौजूद हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2023 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

