देश

UP Shocker: देवरिया में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से काटकर 6 लोगों की हत्या- देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष में 6 लोगों की जान चली गई है. बताया जा रहा है कि पहले गोली चली इसके बाद धारदार हथियार से काटकर 6 लोगों की हत्या कर दी गई.

UP Shocker: देवरिया में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से काटकर 6 लोगों की हत्या- देखें वीडियो
(Photo Credits Twitter)

Uttar Pradesh Shocker: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. यहां जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष में 6 लोगों की जान चली गई है. बताया जा रहा है कि पहले गोली चली इसके बाद धारदार हथियार से काटकर 6 लोगों की हत्या कर दी गई. मरने वालों में बताया जा रहा है कि एक पक्ष के 5 लोग वहीं दूसरे पक्ष की तरफ से एक लोग की जान गई है. हालांकि प्रशासन की तरफ से अभी 6 मौतों की पुष्टि की गई है.

जानकारी के अनुसार मामला देवरिया के थाना रुद्रपुर के निकट फतेहपुर गांव का है. जहां दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी. इसी के चलते सोमवार यानी आज सुबह उनके बीच खूनी झड़प हो गई. देखते ही देखते दोनों पक्ष के खुनी झड़प में 6 लोगों की जान चली गई. हालांकि 6 लोगों की मौत के बाद कुछ लोग घायल भी हुए है. जिन्हें अपस्ताल में भर्ती करवाया गया है. यह भी पढ़े: UP Shocker: सौतेले पुत्रों से संबंध बनाती थी महिला, पति ने कुल्हाड़ी से काटा सिर, MP से लाकर बांदा में फेंका शव

Video:

वहीं इस घटना के फतेहपुर गांव में तनाव पैदा हो गई है फिलहाल मौके पर सुरक्षा बल मौजूद है. ताकि फिर से विवाद ना भड़क सके. वारदात के बाद घायलों को अस्पताल ले जाने का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2023 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).