देश

UP Shocker: पिता का आरोप, कानपुर के साढ़ पुलिस स्टेशन में बेटी के कपड़े उतारकर ली गई तलाशी, शिकायत के बाद केस दर्ज

कानपुर में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि शहर के एक पुलिस स्टेशन में उसकी किशोर बेटी के कपड़े उतारकर उसकी तलाशी ली गई. ये सब उस 22 साल के युवक के सामने किया गया जो कथित तौर पर उसका पीछा कर रहा था

UP Shocker: पिता का आरोप, कानपुर के साढ़ पुलिस स्टेशन में बेटी के कपड़े उतारकर ली गई तलाशी, शिकायत के बाद केस दर्ज
Representative Image | Photo: PTI

कानपुर, 7 सितंबर: कानपुर में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि शहर के एक पुलिस स्टेशन में उसकी किशोर बेटी के कपड़े उतारकर उसकी तलाशी ली गई.  ये सब उस 22 साल के युवक के सामने किया गया जो कथित तौर पर उसका पीछा कर रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि साढ़ पुलिस स्टेशन में पुलिस ने लड़की पर आरोपी से शादी करने का दबाव डाला और इससे लड़की की घबराहट बढ़ गई, जिसके बाद उसे एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

लड़की के पिता एक स्ट्रीट वेंडर है जो जूते-चप्पल का कारोबार करता है. हालांकि, एडिशनल डीसीपी (साउथ) अंकिता शर्मा ने गुरुवार को कहा कि प्राथमिक जांच में शख्स के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. यह भी पढ़े: UP Shocker: 10 दिन पहले की लव मैरेज, फिर दोनों ने खा लिया जहर, लड़की के परिवार वालों ने लगाया ये आरोप

उन्होंने कहा, "एसीपी (घाटमपुर) दिनेश शुक्ला और मैं मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं और 22 वर्षीय युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2023 12:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).