UP Shocker: यूपी में घर में काम करने वाले व्यक्ति ने 10 महीने की बच्ची से किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है. जहां घर में काम करने वाले एक व्यक्ति ने 10 महीने की बच्ची का कथित रूप से दुष्कर्म किया. बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.
लखनऊ, 16 नवंबर : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है. जहां घर में काम करने वाले एक व्यक्ति ने 10 महीने की बच्ची का कथित रूप से दुष्कर्म किया. बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. बच्ची को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने कहा कि बच्ची के जननांग में काफी चोट आई हैं.
पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात सआदतगंज मोहल्ले में हुई. लड़की की मां रसोई में थी जब उसने अपनी बेटी की रोने की आवाज सुनी, जिसके बाद वह बेडरूम में भाग गई जहां उसे घर में काम करने वाले व्यक्ति सनी को आपत्तिजनक अवस्था में देखा. सनी मौका पाते ही वहां से भाग गया. सआदतगंज के थाना प्रभारी बृजेश कुमार यादव ने कहा कि बाद में परिवार की शिकायत पर आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ बलात्कार, यौन उत्पीड़न और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : Shocking! शौचालय का इस्तेमाल करते समय किंग कोबरा ने शख्स के प्राइवेट पार्ट पर काटा, जानें कहां हुई ये घटना
पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो जेडी रावत ने कहा कि घटना से योनि और गुदा द्वार सहित जननांग को नुकसान पहुंचा है, लेकिन बच्ची होश में है. हालांकि, पेशाब करते समय और मलत्याग के दौरान उसे दर्द होता है, जिसके लिए दवा शुरू हो गई है. हमने उसे एंटीबायोटिक्स पर रखा है और आगे के आकलन की प्रतीक्षा कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2021 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

