UP schools Open on Sunday: आज रविवार को भी खुले रहेंगे यूपी के स्कूल, जानें क्यों
राज्य सरकार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' पहल के तहत 'हर घर तिरंगा' और 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश के सभी बुनियादी और माध्यमिक विद्यालय रविवार को खुले रहेंगे.
लखनऊ. 13 अगस्त: राज्य सरकार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' पहल के तहत 'हर घर तिरंगा' और 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश के सभी बुनियादी और माध्यमिक विद्यालय रविवार को खुले रहेंगे. यह पहली बार है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार रविवार को भी स्कूल खुले रहेंगे. यह भी पढ़ें: CM योगी बोले- UP की कानून-व्यवस्था सबसे सख्त, उत्तर प्रदेश आना चाहते हैं देश-दुनिया के सभी निवेशक
आदेश के मुताबिक सभी विद्यार्थियों को विशेष मध्याह्न भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा. राज्य सरकार ने स्कूलों में दोनों कार्यक्रमों की तारीखवार रूपरेखा तय कर दी है. इसके मुताबिक 13 अगस्त को सभी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए काव्य पाठ का आयोजन किया जाएगा.
उस दिन सार्वजनिक अवकाश होने के कारण सरकार ने सभी स्कूलों के बच्चों के लिए विशेष मध्याह्न भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं. महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण विजय किरन आनंद ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.
सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को जारी आदेश में कहा गया है कि 'आजादी का अमृत महोत्सव' के समापन समारोह के तहत सभी ग्राम पंचायतों, नगर में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं. शासन से प्राप्त निर्देश के अनुसार 13 अगस्त को स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2023 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

