UP Road Accident: लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बिहार से पंजाब जा रही यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 लोग जख्मी, देखें VIDEO
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी बस बिहार से पंजाब के भटिंडा जा रही थी. बस की रफ़्तार तेज होने की वजह डिवाइडर से जा टकराई. जिससे बस पलट गई. जिस हादसे में 40 लोग जख्मी हुए हैं
UP Road Accident: यूपी के लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. यात्रियों से भरी बस बिहार से पंजाब के भटिंडा जा रही थी. बस की रफ़्तार तेज होने की वजह डिवाइडर से जा टकराई और बस पलट गई. हादसे के बाद आनन फानन में बस लोगों को निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है
हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्रियों को एम्बुलेंस की मदद से एक एक-एक करके अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. ताजा जानकारी के अनुसार हादसे में जख्मी लोगों में दस की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह भी पढ़े: UP Road Accident: यूपी के मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक के बीच टक्कर में 4 लोगों की मौत
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा:
VIDEO | Uttar Pradesh: Rescue operations underway at Agra-Lucknow Expressway as a sleeper bus overturns near Kannauj. More details awaited.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/QvAKg5Os3t
— Press Trust of India (@PTI_News) October 14, 2024
हादसे को लेकर कन्नौज के सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है. जहां पर लोगों का इलाज चल रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2024 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

