देश

UP Police Recruitment Exam Canceled: उत्तर प्रदेश में परीक्षा रद्द होने से निराश युवती ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश की पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने से फिरोजाबाद शहर में कथित तौर पर अवसादग्रस्त एक युवती ने आत्महत्या कर ली.

UP Police Recruitment Exam Canceled: उत्तर प्रदेश में परीक्षा रद्द होने से निराश युवती ने की आत्महत्या
Representational Image

लखनऊ, 3 मार्च : उत्तर प्रदेश की पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने से फिरोजाबाद शहर में कथित तौर पर अवसादग्रस्त एक युवती ने आत्महत्या कर ली.

पीड़िता वर्षा के परिवार ने दावा किया कि पेपर लीक के बाद पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद उसने आत्महत्या कर ली. एनसीसी कैडेट रह चुकी वर्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी. यह भी पढ़ें : असदुद्दीन ओवैसी को कड़ी टक्कर दे सकती हैं BJP की माधवी लता

वर्षा के भाई प्रशांत कुमार ने कहा कि वह सरकारी नौकरी के लिए एसएससी परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी. जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने सरकारी नौकरी न मिलने का जिक्र किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2024 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).