UP: महिला मित्र के साथ होटल में रंगे हाथों पकड़ा गया इंस्पेक्टर पति, पत्नी ने दोनों को जमकर पीटा
कानपुर के ग्वालटोली थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार (Arun Kumar) उनकी पत्नी ने रविवार को एक होटल में रंगे हाथों एक महिला मित्र (Woman Friend) के साथ पकड़े जाने पर जमकर पीटा.
लखनऊ: कानपुर (Kanpur) के ग्वालटोली थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार (Arun Kumar) उनकी पत्नी ने रविवार को एक होटल में रंगे हाथों एक महिला मित्र (Woman Friend) के साथ पकड़े जाने पर जमकर पीटा. दरअसल उनकी पत्नी को खबर लगी कि उनका पति किसी महिला मित्र के साथ होटल में ठहरे हुए है. इस खबर के बाद उनकी पत्नी जब होटल पहुंची तो वे जिस कमरे में ठहरे हुए थे. उस कमरे में उनके साथ एक महिला मित्र भी थी. फिर क्या था अरुण कुमार की पत्नी ने पति को महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ें जाने पर दोनों को जमकर पीटा.
होटल में इंस्पेक्टर अरुण कुमार के पिटाई के बाद हंगाम बढ़ने के बाद होटल के कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. मामला पुलिस विभाग का होने की वजह से पुलिस ने अरुण कुमार उनकी पत्नी और महिला मित्र को पुलिस स्टेशन लेकर गई. इस बीच इसकी सूचना आला अधिकारियों को भी दी गई. अरुण कुमार के खिलाफ मामला गंभीर देखते हुए अधिकारियों ने उन्हें नौकरी से निलंबित कर दिया. वहीं मामले की जांच एसीपी कर्नलगंज को सौंपी है. इंस्पेक्टर अरुण कुमार ग्वालटोली थाने में अतिरिक्त इंस्पेक्टर पद पर थे. यह भी पढ़े: Gujarat: कॉन्स्टेबल ने पत्नी को एसिड पीने को किया मजबूर, अस्पताल ले जाने की विनती पर बेरहमी से पीटा
इंस्पेक्टर अरुण कुमार की दूसरी पत्नी का दावा है कि उनका कई अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध है. अरुण कुमार पत्नी के आरोपों के बाद पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है. जांच आधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2021 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

