UP: पीएम मोदी 20 अक्टूबर को करेंगे कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण, सीएम योगी ने लिया जायजा

एयरपोर्ट पर निरीक्षण और समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर बने मंदिर पहुंचे. उन्होंने तथागत की शयनमुद्रा वाली प्रतिमा का दर्शन-पूजन किया. चीवर चढ़ाकर परिक्रमा की. यहां भी अतिथियों के स्वागत को लेकर हो रही तैयारियों की जानकारी भी ली और जरूरी निर्देश दिए.

पीएम मोदी और सीएम योगी (Photo Credits: PTI)

कुशीनगर: बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने तैयारियों की कमान खुद संभाल ली है. गत शुक्रवार 8 (अक्टूबर) को उन्होंने गोरखपुर (Gorakhpur)  में कुशीनगर (Kushinagar) के जनप्रतिनिधियों के साथ तैयारी बैठक की थी तो आज मंगलवार को वह खुद ग्राउंड जीरो पर थे. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों से जुड़े हर पहलू का जायजा लिया. प्रधानमंत्री मोदी 20 अक्टूबर को कुशीनगर में प्रदेश के पांच में से तीसरे क्रियाशील इंटरनेशनल एयरपोर्ट (International Airport) का लोकार्पण करने के साथ ही यहां जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री की मंशा है कि यहां प्रधानमंत्री के हाथों इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण समारोह की गूंज देश-दुनिया तक पहुंचे. Uttar Pradesh: सीएम Yogi Adityanath ने वाराणसी स्थित विशाल गौशाला में स्थापित किए जा रहे बायोगैस प्लांट का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार कुशीनगर पहुंचे. उन्होंने इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और लोकार्पण समारोह की व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में कुशीनगर के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक, पुलिस व एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने कहा कि समय रहते एयपोर्ट की आभा निखार ली जाए. लोकार्पण समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति, उनका 125 सदस्यीय प्रतिनधिमण्डल व कई देशों के राजनयिक भी रहेंगे इसलिए कहीं भी गंदगी या किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं दिखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि टीमवर्क से हमारा प्रयास होना चाहिए कि कार्यक्रम ऐतिहासिक हो. बैठक के दौरान सीएम योगी ने लोकार्पण समारोह की हर व्यवस्था के बारे में सिलसिलेवार जानकारी ली.

एयरपोर्ट पर निरीक्षण और समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर बने मंदिर पहुंचे. उन्होंने तथागत की शयनमुद्रा वाली प्रतिमा का दर्शन-पूजन किया. चीवर चढ़ाकर परिक्रमा की. यहां भी अतिथियों के स्वागत को लेकर हो रही तैयारियों की जानकारी भी ली और जरूरी निर्देश दिए. 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा बरवा फॉर्म पर होगी. बुद्ध मंदिर से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से जनसभा स्थल पहुंचे. यहां उन्होंने मंच, दर्शक दीर्घा का बारीकी से जायजा लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

UP Divyang Pension Hike: योगी सरकार का तोहफा, यूपी में दिव्यांग पेंशन तीन गुना से ज्यादा बढ़ी, अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपये

Dayanand Saraswati Jayanti 2026: दयानंद सरस्वती की जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि दी

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\