UP: आसाराम के आश्रम से मिला 13 साल की लड़की का शव, 4 दिनों से लापता थी नाबालिग
लड़की की उम्र करीब 13 साल बताई जा रही है. यह शव आशाराम आश्रम के अंदर खड़ी कार से बरामद हुआ है, जिस किशोरी का शव बरामद हुआ है वह बीते 4 दिनों से लापता थी.
यूपी, 8 अप्रैल: जेल में बंद आसाराम के गोंडा स्थित आश्रम (Asaram Ashram Gonda) में एक नाबालिग लड़की का शव (Minor Girl Dead Body Found) मिला है. लड़की की उम्र करीब 13 साल बताई जा रही है. यह शव आशाराम आश्रम के अंदर खड़ी कार से बरामद हुआ है, जिस किशोरी का शव बरामद हुआ है वह बीते 4 दिनों से लापता थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. MP Shocker: ऑनलाइन दोस्ती कर छात्रा को बुलाया होटल, बंधक बनाकर 3 दिन तक किया रेप
मामले में आश्रम के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि हत्या (Murder) के बाद शव को छुपाने का प्रयास किया जा रहा था. वहीं मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम भी आश्रम और गाड़ी की जांच में लगी हुई है. बच्ची की मां ने 7 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है.
उत्तरप्रदेश के गोंडा में आसाराम बापू के आश्रम से लापता लड़की का शव बरामद, पुलिस ने आश्रम को किया सील, जांच जारी pic.twitter.com/oGRWLLL26R
— News24 (@news24tvchannel) April 8, 2022
मामला नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विमौर का है. यहां आसाराम का आश्रम है. नाबालिग लड़की 5 अप्रैल से लापता थी. कार में शव का पता उस दौरान लग सका जब उससे दुर्गंध आने लगी. आश्रम के कर्मचारी ने गाड़ी को खोलकर देखा तो उसमें बच्ची की लाश पड़ी हुई थी. शव मिलते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने घटनास्थल और आश्रम को सील कर दिया है. घटना सामने आने के बाद आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मचा हुआ है.
#गोंडा : आश्रम में बच्ची का शव मिलन के बाद आसाराम बापू आश्रम सील।बच्ची की मां ने 7 लोगों के खिलाफ दी तहरीर @Uppolice pic.twitter.com/14Lcx9gn6z
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) April 8, 2022
बता दें कि जोधपुर जेल में आसाराम नाबालिग के साथ यौन शोषण के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है.25 अप्रैल, 2018 को आसाराम को नाबालिग से रेप का दोषी करार दिया गया था. आसाराम को आजीवन कारावास की सज़ा मिली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

