Noida Suicide Attempt Video: नोएडा की सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में युवक ने 12वीं मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की, नौकरी जाने से डिप्रेशन में था; VIDEO
नोएडा में एक युवक की जान-जाते बच गई. क्योंकि वह सोसाइटी के 12वीं मंजिल से कूदकर जान देने जा रहा था. लेकिन समय रहते सोसाइटी के लोगों ने उसे बचा लिया.
- Read in
- English
Noida Suicide Attempt Video: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक युवक की जान-जाते बच गई. क्योंकि वह सोसाइटी के 12वीं मंजिल से कूदकर जान देने जा रहा था. अंतिम समय पर लोगों की नजर उस युवक पर पड़ने पर उसे किसी तरफ से बचाया गया. जिससे उसकी जान बच गई. नहीं तो उसकी जान जा सकती थी. यह भी पढ़े: Bilaspur Suicide Video: चलते ट्रक के सामने लेट गया युवक, मौके पर मौत, बिलासपुर में सुसाइड का वीडियो हुआ वायरल
जानकारी के अनुसार युवक नोएडा के सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी (Supertech Cape Town Society) में किराए के मकान पर रखता है. उसकी कुछ दिन पहले नौकरी चली गई थी. जिसको लेकर डिप्रेशन में चला गया था. बताया जा रहा हैं कि वह डिप्रेशन के चलते ही वह बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान देने जा रहा था. बिल्डिंग से छलांगा लगाने और उस युवक की बचाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग उसे बचा रहे हैं.
डिप्रेशन में आकर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:
नोएडा, यूपी की सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में एक शख्स ने 12वीं मंजिल से कूदने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने ऐन वक्त पहुंचकर उसको बचाया।
कहा जा रहा है कि ये युवक इस सोसाइटी में किराए पर रहता है। नौकरी चली गई। इस वजह से डिप्रेशन में आ गया और सुसाइड करना चाहता था। pic.twitter.com/Gvi6cUgMFi
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) October 21, 2024
बिल्डिंग के लोगों की कोशिश के चलते युवक की जान बच गई. ऐसे में बिल्डिंग के लोगों का इस सराहनीय कदम के लिए जीतनी तारीफ़ की जाये कम है. क्योंकि चंद मिनट पहले बिल्डिंग के लोग उसे बचाने के लिए तत्परता नहीं दिखाते तो वह बिल्डिंग से नीचे गिर जाता. लोगों ने खासकर बिल्डिंग के लोगों में जिन दो लोगों ने उस युवक की जान बचाई है. उनकी काफी तारीफ़ कर रहे हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2024 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

