UP Shocking Video: शाहजहांपुर में शराब के ठेके पर 6 महीने के बच्चे को लेकर पहुंचा शख्स, दूध पीने की उम्र में पिला दी बीयर! वीडियो वायरल
यूपी के शाहजहांपुर की सदर बाजार कोतवाली थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिस वीडियो को देखकर आप चौक जाएंगे.
UP Shocking Video: यूपी के शाहजहांपुर की सदर बाजार कोतवाली थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिस वीडियो को देखकर आप चौक जाएंगे. यहां एक शख्स एक दुधमुंहे बच्चे के साथ शराब की दुकान मॉडल शॉप पर पहुंच गया. इस दौरान उसने शराब पीने के बाद बच्चे को उसने बीयर पीला दी. बच्चे को बीयर पिलाते देख शराब की दुकान में मौजूद लोग ने भड़क गए. उसकी इस हारकर को लेकर लोगों ने उसे फटकार लगते हुए बुरा भला कहा. उसी इस हरकत को लेकर इनकी लोगों में किसी ने पुलिस को फोन भी किया. लेकिन जब तो तब पहुंचती तक वह वहां से फरार हो गया.
बच्चे को बीयर पिलाने को लेकर मॉडल शॉप के अंदर मौजूद लोगों में किसी ने बच्चे के साथ शख्स का वीडियो बना लिया. अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉडल शॉप के अन्दर कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे हैं. उनकी के बीच युवक बच्चे को लेकर खड़ा हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बच्चे के मुंह में बीयर लगी हुई हैं. यह भी पढ़े: VIDEO: धन्य हो यूपी पुलिस! डायल 112 के ऑफिस में की शराब पार्टी, वीडियो वायरल होने के बाद जांच शुरू
शख्स ने बच्चे को पिलाई बीयर:
शाहजहांपुर - शराब मॉडल शॉप के अंदर युवक का वीडियो वायरल
➡मासूम बच्चे के साथ युवक का वीडियो हुआ वायरल
➡6 महीने के बच्चे को गोद में लेकर युवक पी रहा शराब
➡थाना सदर बाजार क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो#Shahjahanpur | @shahjahanpurpol pic.twitter.com/uGysr8OHD8
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) July 30, 2024
मामले में शाहजहांपुर की सदर बाजार कोतवाली पुलिस का कहना है कि अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दे दिया गया है. फिलहाल पुलिस शख्स की तलाश में जुटी हैं. कहा जा रहा है कि पुलिस शख्स के खिलाफ कार्रवाई तो करेगी ही. साथ ही इस मामले मॉडल शॉप के मैनेजर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2024 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

