देश

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बगीचे में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, पुलिस जांच में जुटी

बता दें कि पूरा मामला शाहाबाद कोतवाली इलाके में मोहल्ला अख्तियारपुर का है. जहां पर सुपरस्टार आमिर खान का पैतृक खेत और आम, अमरुद का बाग है. जहां पर स्थानीय लोगों को कुछ दिनों से अजीब सी दुर्गंध की शिकायत कर रहे थे

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बगीचे में मिला हिस्ट्रीशीटर का शव, पुलिस जांच में जुटी
अभिनेता आमिर खान ( फोटो क्रेडिट - Facebook )

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan ) के उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi ) जिले में अमरुद के बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिला. वहीं जांच के दौरान पुलिस जांच की तो लाश एक मृतक हिस्ट्रीशीटर ( History sheeter)  बदमाश का निकला. पुलिस के मुताबिक मृतक हिस्ट्रीशीटर पिछले तीन सप्ताह से लापता था. फिलहाल लाश मिलने के बाद पुलिस अब इस पूरी घटना की जांच कर रही है. मृतक हिस्ट्रीशीटर के ऊपर स्थानीय कोतवाली में लूट, डकैती के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

बता दें कि पूरा मामला शाहाबाद ( Shahabad ) कोतवाली इलाके में मोहल्ला अख्तियारपुर का है. जहां पर सुपरस्टार आमिर खान का पैतृक खेत और आम, अमरुद का बाग है. जहां पर स्थानीय लोगों को कुछ दिनों से अजीब सी दुर्गंध की शिकायत कर रहे थे. जिसके बाद कुछ लोगों ने देखा कि पेड़ के निचे एक शव पड़ा नजर आया. जो काफी खराब हालत में थी. जिसके बाद लोगों ने इस बात की जानाकरी पुलिस को दी.

यह भी पढ़ें:- बिहार: DM से शादी के एक दिन पहले 14वीं मंजिल से कूदकर रिटायर्ड IG की बेटी ने किया सुसाइड

वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला शव हिस्ट्रीशीटर बदमाश सलीम उर्फ चच्चू का है. फिलहाल आमिर खान के इस बगीचे और संपत्ति की देखभाल एक केयरटेकर करता है. फिलहाल इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 10, 2018 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).