UP: लखनऊ में सरकारी कार ने पीआरडी जवान को टक्कर मारी, ड्राइवर गिरफ्तार

लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक तेज रफ्तार सरकारी कार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान को टक्कर मार दी. हादसे में जवान की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई. घटना शनिवार रात की है.

Representative Image

लखनऊ, 24 मार्च : लखनऊ के हजरतगंज इलाके में एक तेज रफ्तार सरकारी कार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवान को टक्कर मार दी. हादसे में जवान की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई. घटना शनिवार रात की है. ड्राइवर कथित तौर पर नशे में था. लोगों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया.

तेज रफ्तार एंबेसेडर कार कैसरबाग की ओर से आ रही थी. कार जब हलवासिया पुलिस चौकी के पास पहुंची तो ड्राइवर ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. इस दौरान कार ने पहले बाइक सवार डालीगंज निवासी ईशान और उसकी मां वंदना को टक्कर मारी, फिर पैदल जा रहे पीआरडी जवान दिनेश कुमार को टक्कर मार दी. यह भी पढ़ें : Excise Policy Case: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ईडी की हिरासत से पहला निर्देश जारी किया- ‘आप’ सूत्र

हजरतगंज थाने के एसएचओ विक्रम सिंह ने कहा, ''वंदना और दिनेश कुमार को गंभीर चोटें आईं, जबकि ईशान बच गया. दोनों को एसपीएम सिविल अस्पताल ले जाया गया. दिनेश को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.'' पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने कार चालक बिहारी लाल को पकड़कर हजरतगंज पुलिस को सौंप दिया. कार पर सचिवालय का स्टिकर लगा था और वह उत्तर प्रदेश सरकार के जल संसाधन विभाग की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट