देश

UP: गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा, प्रेमी ने Facebook लाइव आकर ग्राइंडर से काट ली गर्दन, सबके सामने तड़पकर गई जान

बताया जा रहा है मृतक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी बेवफाई की वजह से उसने यह कदम उठाया. युवक गांव की ही युवती से प्रेम करता था. इस बात को लेकर युवती के परिजन नाराज थे.

UP: गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा, प्रेमी ने Facebook लाइव आकर ग्राइंडर से काट ली गर्दन, सबके सामने तड़पकर गई जान

UP, महारजगंज: प्यार में धोखा खाए एक सिरफिरे युवक का दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है. आजतक के मुताबिक उत्तर प्रदेश के महारजगंज जिले में एक युवक ने फेसबुक पर लाइव आकर ग्राइंडर से अपनी गर्दन काट दी. उसने सभी के सामने आत्महत्या कर ली. युवक के खुदकुशी करने के तरीके से इलाके में सनसमी फैल गई है. Delhi Shocker: रिश्ता शर्मसार! नाना ने नाबालिग के साथ की दरिंगदी, रेप के बाद दी जान से मारने की धमकी

Facebook LIVE के दौरान प्यार में धोखा खाए युवक ने अपनी प्रेमिका के परिजनों पर जमकर खरी खोटी सुनाई. उस दौरान कई लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका भी पर वो नहीं माना और तड़प-तड़प कर अपनी जान दे दी.

बताया जा रहा है मृतक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी बेवफाई की वजह से उसने यह कदम उठाया. युवक गांव की ही युवती से प्रेम करता था. इस बात को लेकर युवती के परिजन नाराज थे. उन्होंने कई बार युवक को धमकी दी थी. इसी के चलते प्रेमी कमाने के लिए महाराजगंज से हैदराबाद चला गया था. इसी बीच युवती की शादी उसके घरवालों के द्वारा तय कर दी गई और युवक से कहा गया कि वह युवती को फोन कर परेशान न करे.

10 दिनों तक युवती से बात न होने और उसकी शादी तय होने की बात का पता चलने पर युवक परेशान हो गया. उसने फेसबुक लाइव पर आकर अपने नाम और प्रेमिका के बारे में सारी बातें शेयर की इसके बाद ग्राइंडर मशीन से अपना गला काट लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक के खुदकुशी के सही कराणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. वहीं मरने से पहले युवक ने कहा 'प्यार किया है खिलवाड़ नहीं. एक सप्ताह से बातचीत नहीं है. सुबह फोन किया तो गाली दी गई जहर देने की बात कही गई.'

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 12:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).