UP Shocker: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर खेत में सिंचाई को लगाने लेकर दो पक्ष में हुए विवाद में पिता और 2 बेटों को गोली मारकर हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने बताया कि 21 जून को सूचना मिली कि मोदीनगर के गांव खिंदौड़ा में गोली चली है. मौके पर पहुंची पुलिस पिता और उनके दो बेटों के शव को बरामद किया है. मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं कुछ अन्य आरोपी फिलहाल फरार है. पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
जानकारी के अनुसार जिला मेरठ के रसूलरपुर धौलड़ी के रहने वाले पप्पू (60) वर्षीय ने गांव खिदौड़ा निवासी वेदप्रकाश त्यागी का आम का बाग ठेके पर ले रखा है, बाग के बगल में गांव खिंदौड़ा निवासी सुधीर त्यागी के खेत हैं. दोनों के बीच इसी हफ्ते शुक्रवार सुबह खेत में पानी भरने को लेकर विवाद हो गया. यह भी पढ़े: Murder Video: रांची के एक्सट्रीम बार में डीजे बजाने वाले की गोली मारकर हत्या, मर्डर का CCTV फुटेज वायरल
देखें वीडियो:
गाजियाबाद के मोदीनगर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, खेत में पानी लगाने को लेकर पिता और 2 बेटों पर ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। पूरा मामला जानिए यूपी Tak की इस खास रिपोर्ट में।#Muradnagar #Ghaziabad #CrimeNews #UttarPradesh pic.twitter.com/rAKVKP99hA
— UP Tak (@UPTakOfficial) June 23, 2024
बताया जा रहा है कि उस समय लोगों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया था. लेकिन रात करीब 11 बजे पप्पू अपने दोनों बेटों राजा और चांद के साथ बाग में थे. इसी बीच आरोपी हाथों में हथियार लेकर मौके पर पहुंचे और तीनों पर कई राउंड गोली चलकर हत्या कर दी. वहीं फायरिंग की इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है.












QuickLY