देश

Murder Video: रांची के एक्सट्रीम बार में डीजे बजाने वाले की गोली मारकर हत्या, मर्डर का CCTV फुटेज वायरल

एक युवक ने बार में डीजे प्ले करने वाले युवक पर गोली चला दी. गोली संदीप की छाती में लगी. गोली चलाने के बाद आरोपी वहां से भाग गया.

Murder Video: रांची के एक्सट्रीम बार में डीजे बजाने वाले की गोली मारकर हत्या, मर्डर का CCTV फुटेज वायरल

रांची में एक्सट्रीम बार में रविवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना रविवार (26 मई) देर रात एक्सट्रीम बार में हुई. सुबह करीब 1 बजे पुलिस को इस घटना की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. चुटिया थाने की पुलिस ने घायल कर्मचारी को रिम्स ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

संदीप के सीने में लगी गोली

जानकारी के मुताबिक, बार बंद होने के बाद 4-5 युवक वहां पहुंचे. उनका बार के स्टाफ से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि इनमें से एक युवक ने बार में डीजे प्ले करने वाले युवक पर गोली चला दी. गोली पश्चिम बंगाल निवासी संदीप प्रमाणिक उर्फ सैंडी डीजे की छाती में लगी. गोली चलाने के बाद सभी युवक वहां से भाग गए.

रांची के एसएसपी, एसपी, सिटी डीएसपी के अलावा चुटिया और कोतवाली के थाना प्रभारी देर रात बार में हुई गोलीबारी की घटना की जांच के लिए पहुंचे. पुलिस अधिकारी सीसीटीवी की जांच कर रहे हैं. साथ ही बार के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है.

सीसीटीवी फुटेज में दिखा हत्याकांड

मर्डर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स रात 1:19 बजे एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार से बाहर निकलते हुए सैंडी डीजे पर राइफल से गोली चलाते हुए दिख रहा है. गोली लगने के बाद संदीप थोड़ी दूर तक चलता है, जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ता है. गोली चलाने वाले शख्स ने ना तो टी-शर्ट पहनी थी ना हीं शर्ट. उसने सिर्फ शॉर्ट्स पहने हुए थे और अपने चेहरे को ढका हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2024 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).