UP Shocker: यूपी के बागपत में लड़के से बात करने पर बेटी की गला दबाकर हत्या, पिता गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दसवीं क्लास की एक छात्रा को उसके पिता और चाचा ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की का शव बरामद कर लिया गया है. लड़की 23 फरवरी को कथित तौर पर लापता हो गई थी
बागपत, 3 मार्च: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दसवीं क्लास की एक छात्रा को उसके पिता और चाचा ने कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. लड़की का शव बरामद कर लिया गया है. लड़की 23 फरवरी को कथित तौर पर लापता हो गई थी.
बागपत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जौदान ने कहा, 26 फरवरी को थाना चांदीनगर पुलिस को मुखबिर द्वारा गुप्त सूचना मिली थी. कि लड़की के पिता प्रमोद और उसके चाचा मोहित ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की जिया की हत्या कर शव को हिंडन नदी में फेंक दिया। तत्काल सूचना पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर लड़की का शव हिंडन नदी से बरामद किया. यह भी पढ़े: UP Shocker: महिला ने घर में सो रही सौतेली बेटी रश्मि की गला दबा कर हत्या की
पूछताछ में पिता ने अपनी बेटी की हत्या करने की बात कबूल की है. एसपी ने कहा, वे (पिता-चाचा) उससे नाराज थे, क्योंकि 23 फरवरी को उसे शानू नाम के लड़के से बात करते देखा गया था.
एसपी ने कहा, आरोपियों के खिलाफ चांदीनगर थाने में आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत मिटाने की कोशिश) मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2023 10:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

