UP: दंपत्ति ने नवजात बच्ची को छोड़कर लखनऊ के अस्पताल से भागने का प्रयास किया

लखनऊ के झलकारी बाई अस्पताल में सोमवार को उस वक्त जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला, जब एक दंपत्ति ने नवजात बच्ची को छोड़कर अस्पताल से भागने की कोशिश की. अस्पताल के कर्मचारियों और पुलिस ने दंपत्ति को जाने से रोक दिया.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits File)

लखनऊ, 30 जनवरी : लखनऊ के झलकारी बाई अस्पताल में सोमवार को उस वक्त जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला, जब एक दंपत्ति ने नवजात बच्ची को छोड़कर अस्पताल से भागने की कोशिश की. अस्पताल के कर्मचारियों और पुलिस ने दंपत्ति को जाने से रोक दिया.

अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निवेदिता कर ने कहा, "लखनऊ कैंट की रहने वाली महिला ने 22 जनवरी को अस्पताल में सिजेरियन सेक्शन के जरिए एक लड़की को जन्म दिया. नौवें दिन बच्ची की हालत बिगड़ गई, जिससे ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ी." यह भी पढ़ें : पड़ोसी देशों से साझा करेंगे पीएम गतिशक्ति पहल की जानकारी: डीपीआईआईटी सचिव

डॉ. निवेदिता ने कहा कि जब डॉक्टर बच्ची का इलाज कर रहे थे तब दंपत्ति ने अस्पताल छोड़ने का प्रयास किया. हाथ में आईवी कैथेटर लेकर अस्पताल से बाहर जा रही महिला को सुरक्षा गार्ड ने देख लिया. अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की. लेकिन, असफल रहे. इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी. बाद में दंपत्ति अस्पताल में ही रहने को राजी हो गए. बच्ची के इलाज के दौरान भी अस्पताल का स्टाफ उन पर नजर रख रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bareilly Acid Attack: बरेली में सनसनीखेज वारदात, शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर सोते हुए परिवार पर फेंका एसिड, पति-पत्नी और दो बच्चे झुलसे

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट