UP Budget 2026: योगी सरकार ने पेश किया 9.12 लाख करोड़ से अधिक का बजट, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, युवाओं समेत अन्य के लिए बड़े ऐलान, जानें क्या-क्या मिला

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹9.12 लाख करोड़ से अधिक का ऐतिहासिक बजट पेश किया है. यह योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट है, जिसमें रोजगार, बुनियादी ढांचे और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है.

(Photo Credits PTI)

UP Budget 2026: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ₹9,12,696 करोड़ का बजट पेश करते हुए इसे 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' की नींव बताया. यह बजट 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार का अंतिम पूर्ण बजट है, इसलिए इसमें समाज के हर वर्ग—विशेषकर महिलाओं, युवाओं और किसानों—को साधने की कोशिश की गई है.  यह भी पढ़े:  Budget 2026 Live Updates: लोगों को बड़ी राहत, बजट में Income Tax में कोई बदलाव नहीं,

युवाओं और रोजगार पर विशेष ध्यान

सरकार ने युवाओं के सशक्तीकरण के लिए बजट में भारी निवेश का प्रस्ताव दिया है.

महिलाओं के लिए 'कन्या सुमंगला' और शादी अनुदान

महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए कई घोषणाएं की गईं.

किसानों के लिए सिंचाई और बिजली पर जोर

किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें राहत देने के लिए कृषि क्षेत्र को बजट का 12% हिस्सा मिला है.

बुनियादी ढांचा और स्वास्थ्य सेवा

बजट के अन्य मुख्य बिंदु (At a Glance)

क्षेत्र आवंटन / मुख्य घोषणा
कुल बजट ₹9.12 लाख करोड़ से अधिक
बुनियादी ढांचा ₹34,468 करोड़ (सड़क और सेतु)
शिक्षा कुल बजट का 12.4%
स्वास्थ्य कुल बजट का 6%
पुरवांचल/बुंदेलखंड ₹1900 करोड़ का विशेष बूस्ट

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन को बताया कि उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय अब बढ़कर ₹1.20 लाख हो गई है और सरकार 6 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफल रही है.

Share Now

\