UP Shocker: देवर को शक था कि भाई की मौत के बाद भाभी चोरी-छुपे किसी से करती है बात, हथौड़े से मारकर की हत्या
यूपी के गाजियाबाद में एक युवक ने अपनी भाभी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दिया कि उसे शक था कि उसके भाई की मौत के बाद भाभी किसी से चोरी-छुपे बात करती है.
Uttar Pradesh Shocker: यूपी के गाजियाबाद में एक युवक ने अपनी भाभी (Sister-in-law) की सिर्फ इसलिए हत्या कर दिया कि उसे शक था कि उसके भाई की मौत के बाद भाभी किसी से चोरी-छुपे बात करती है. महिला की हत्या के बाद पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले में पूछताछ करने में जुट गई है.
जानकारी के अनुसार महिला गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना इलाके की तिलक राम कॉलोनी में रहती थी. बीती रात उसका देवर अभिषेक अपनी भाभी ट्विंकल (23) की घर में प्रवेश करने के बाद हथौड़ा मारकर हत्या कर दी. ट्विंकल के पति गौरव की करीब 11 महीने पहले मुरादनगर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी. जिसके बाद से वह अपने तीन बच्चों के साथ राम कॉलोनी में रहती थी. गौरव और ट्विंकल की शादी सितंबर 2017 में हुई थी. यह भी पढ़े: लाठी-डंडे से पीटकर भाभी की हत्या करने वाले दोषी दंपति को आजीवन कारावास की सजा
पुलिस के पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आरोपी अपनी भाभी पर शक करता था. उसे शक था कि उसकी भाभी फोन पर किसी अन्य से बात करती है. फिलहाल हत्या के बाद आरोपी फरार है. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2022 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

