UP Blast Video: बुलंदशहर के केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, 4 की मौत, शवों के चिथड़े उड़े
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के ढिकोली रोड स्थित एक मकान में हुई, जहां फैक्ट्री चल रही थी.जिस घर में विस्फोट हुआ वह ढह गया, मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है. मौके से सिलेंडर के टुकड़े भी बरामद किए गए हैं. धमाका इतना जोदार था कि इसकी आवाज दो किलोमीटर तक सुनाई दी.
बुलंदशहर, 31 मार्च: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर जिले (Bulandshahr) में शुक्रवार को एक केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई. घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के ढिकोली रोड स्थित एक मकान में हुई, जहां फैक्ट्री चल रही थी. जिस घर में विस्फोट हुआ वह ढह गया, मलबे में और लोगों के दबे होने की आशंका है. मौके से सिलेंडर के टुकड़े भी बरामद किए गए हैं. धमाका इतना जोदार था कि इसकी आवाज दो किलोमीटर तक सुनाई दी. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य शुरू हो गया है. विवरण की प्रतीक्षा है.
विडियो देखें:
⚠️Blast⚠️
Huge blast in UP's Bulandshahr, 4 killed pic.twitter.com/IX8SCSB84d
— Shubham Rai (@shubhamrai80) March 31, 2023
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2023 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

