फोन पर बात करने से मना करने पर लड़की ने की खुदकुशी
लगातार मोबाइल पर बात करने पर मां द्वारा डांटे जाने के बाद 16 साल की एक लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. दीक्षा के रूप में पहचानी गई लड़की गंगापुर कॉलोनी इलाके में अपने आवास पर एक कमरे में लटकी हुई मिली.
कानपुर, 23 अक्टूबर : लगातार मोबाइल पर बात करने पर मां द्वारा डांटे जाने के बाद 16 साल की एक लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. दीक्षा के रूप में पहचानी गई लड़की गंगापुर कॉलोनी इलाके में अपने आवास पर एक कमरे में लटकी हुई मिली.
थाना प्रभारी (एसएचओ) योगेश कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. परिजनों के मुताबिक छात्रा स्कूल से घर लौटी और मोबाइल पर बात करने लगी. यह भी पढ़ें : UP: पसमांदा मुसलमानों को रिझाने में जुटी भाजपा, विपक्ष ने बताया छलावा
उसकी मां ने उसे डांटा और बाद में रात में जब वह अपनी बेटी के कमरे में गई तो उसने उसे फांसी पर लटका पाया. लड़की को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
संबंधित खबरें
Hyderabad Doctor Suicide: बिल्ली को लेकर विवाद के बाद 23 वर्षीय डॉक्टर ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
UP Police Praised: यूपी पुलिस की तारीफ, पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने इंस्टाग्राम पर डाला 'मौत का संदेश', 5 मिनट में बचाई जान
'तुम्हें फ्रिज में नहीं देखना चाहते': मुंबई में डेंटल छात्रा की खुदकुशी, सुसाइड नोट के आधार पर बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
Surat Shocker: सूरत में एक मंदिर के वॉशरूम में दो महिलाओं के शव मिले, ChatGPT पर ‘मरने के तरीके’ सर्च करने का दावा; एलन मस्क ने दिया ये रिएक्शन
\