देश

बरेली: लड़की के घरवालों ने धूमधाम से की शादी, बाद में पता चला किन्नर है दूल्हा, मच गया बवाल

बरेली में रहने वाले एक बाप ने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से एक लड़के के साथ किया था. शादी के बाद दुल्हन लड़के के साथ उसके घर के लिए विदा भी हुई. लेकिन बाद में मालूम पड़ा कि लड़की का जिस लड़के के साथ शादी हुई है वह किन्नर है.

बरेली: लड़की के घरवालों ने धूमधाम से की शादी, बाद में पता चला किन्नर है दूल्हा, मच गया बवाल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली में शादी को लेकर हैरान कर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया. जिसे सुनकर आप कुछ समय के लिए हैरान रह जाएंगे. मामल कुछ इस तरफ से है. बरेली में रहने वाले एक बाप ने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से एक लड़के के साथ किया था. शादी के बाद दुल्हन लड़के के साथ उसके घर के लिए विदा भी हुई. लेकिन बाद में मालूम पड़ा कि लड़की का जिस लड़के के साथ शादी हुई है वह किन्नर है. जिसके बाद लड़की वालों का होश उड़ गए.

खबरों के मुताबकि पीड़ित लड़की की शादी इसी साल 29 अगस्त को मलूकपुर के रहने वाले शाहरुख़ से हुई. शादी के बाद घर जाने के बाद उसने पति से सुहागरात बनाने को लेकर उसने जब इच्छा जताई तो लड़के ने सम्बन्ध बनाने से इनकार कर दिया. यह सिलसिला कई दिन तक चलता रहा. शादी से पहले शाहरुख़ दिल्ली के गुरुग्राम में रहता था. शादी बाद वह जब वहां जाने लगा तो उसकी पत्नी भी उसके साथ जिद करके उसके साथ वहां पर चली गई.

यह भी पढ़े: अपनी शादी में कुछ इस तरह ‘किन्नर बहू’ ने लगाए ठुमके, देखें Video

वहां जाने के बाद मालूम पड़ा कि वह किन्नरों के साथ रहता है और किन्नरों के साथ पैसा कमाने के लिए डांस करता है. पीड़िता को जब अपने पति की सच्चाई पता चली तो उसके होश उड़ गए. इसकी सूचने पीड़ित लड़की ने अपने परिवार वालों को देने के बाद पति को छोड़कर मायके चली आई, हालांकि शाहरुख़ ने पत्नी को उसके बारे में  सच्चाई मालूम पड़ने के बाद उसने उसे बताया कि वह किन्नर है. शादी नहीं  करना चाहता था. लेकिन उसके परिवार वालों ने जोर जबरदस्ती करके उसकी शादी करवा दिया. यह भी पढ़े: टीवी के सितारों ने ‘किन्नर बहू’ के संगीत में जमकर किया डांस, देखें VIDEO

परिवार वालों ने इस घटना के बारे में स्थानीय पुलिस स्टेशन में शाहरुख़ और उसेक परिवार वालों के खिलाफ झूठ बोलकर शादी करने को लेकर मामला दर्ज करवाई है . लेकिन पुलिस इस मामले में अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है. वहीं इस मामले में एसपी सिटी अभिनन्दन सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2018 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).