UP Assembly Election 2022: सपा सरकार का विकास कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल तक दिखाई देता है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला और कहा कि अगर सपा का विकास देखना है तो कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल में देखा जा सकता है. मुख्यमंत्री योगी ने बृहस्पतिवार सुबह प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Photo Credits: PTI)

लखनऊ, 3 फरवरी : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला और कहा कि अगर सपा का विकास देखना है तो कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल में देखा जा सकता है. मुख्यमंत्री योगी ने बृहस्पतिवार सुबह प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि पांच साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं. पांच साल पहले जब यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुछ संकल्प लिए थे. उन संकल्प की दिशा में सरकार ने जो किया है उसकी रिपोर्ट देना मेरा कर्तव्य है.

कहा कि भाजपा ने चुनाव से पहले जिन संकल्पों को अपनी वरीयता में रखा था, सरकार ने उनको पूरा किया. हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती प्रदेश की छवि को सुधारने की थी. हम उसको भी सुधारने में सफल रहे. प्रदेश में लम्बे समय से कानून-व्यवस्था खराब होने के कारण यहां से पलायन करने वाले लोग अपने घरों को लौटे और अपना काम-काज फिर से प्रारंभ किया. कहा कि सपा सरकार का विकास कब्रिस्तान की बाउंड्री वाल तक दिखाई देता है. पांच साल सरकार की कार्यवाही ने यूपी को नए रूप में प्रस्तुत किया है. आज यूपी सफल व सम्रद्ध प्रदेश के रूप में स्थापित हुआ है. जो भी काम करने में सफल हुए हैं, यूपी को देश की नम्बर एक अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाना है. आज 50 योजनाओं में यूपी पहले स्थान पर है. सुरक्षा से सम्रद्धि की यात्रा को अनवरत रखना है.

उन्होंने कहा कि दो साल में कोरोना महामारी जीवन और जीविका को बचाने की चुनौती थी. कोरोना प्रबंधन को दुनिया ने सराहा है. उत्तर प्रदेश की शतप्रतिशत आबादी को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है. 70 फीसदी से अधिक को दूसरी डोज लग गई है. 1538992 को बूस्टर डोज लग गई है. 15 से 17 वर्ष की आयु के 1 करोड़ से अधिक को डोज लग गई है. पहली लहर को नियंत्रण के बाद बहुत सारी परेशानी और चुनौतियों से मुकाबला किया. 40 लाख प्रवासी कामगार और श्रमिकों को घर पहुंचाने के साथ भोजन की व्यवस्था की.

योगी बोले 581 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए हैं. तीसरी लहर को भी नियंत्रित किया गया है. आज एक्टिव केस 41471 है. पिछले 15 दिन में 60 हजार मामले कम हुए हैं. सबसे अधिक जांच करने वाला प्रदेश है. जीवन और जीविका को बचाने का मॉडल प्रस्तुत किया है. पांच साल में यूपी ने मील के पत्थर भी स्थापित किए हैं. मात्र पांच साल में अर्थव्यवस्था को नम्बर दो स्थान पर लाने में सफलता हासिल की है. प्रतिव्यक्ति आय 94 हजार रुपये तक पहुंचाने में सफल रहे. प्रदेश सरकार का बजट 6 लाख करोड़ तक पहुंचाया है. ईज ऑफ डूइंग में प्रदेश दूसरे स्थान पर आया है. यह भी पढ़ें : Budget 2022: उच्च शिक्षण संस्थान लागू करेंगे नई शिक्षा नीति, बजट में 2477 करोड़ रुपये की हुई है वृद्धि

कहा कि निवेश में यूपी का स्थान 14वें स्थान पर था, आज देश व दुनिया के निवेशक के लिए यूपी पहली पसंद है. सीएम योगी ने कहा कि यह यात्रा जो शरू हुई यहीं पर सन्तुष्ट करने वाली नही होनी चाहिए. आत्मा सन्तुष्टि लेकर नहीं बैठ सकते. अर्थव्यवस्था, प्रतिव्यक्ति आय की ²ष्टि से भी यूपी को नंबर एक बनाना है. उसके लिए सरकार ने रोडमैप तैयार किया है. श्रमिक की स्किल मैपिंग कराई गई. एमएसएमई में ऋण को बढ़ाया गया है. बेरोजगारी की दर घटकर 3 प्रतिशत हुई है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी पुलिस में डेढ़ लाख पुलिस की भर्ती पारदर्शी तरीके से की. 46 हजार पुलिस को पदोन्नति दी. जिन भर्ती पर रोक लगाई थी उसे भी न्यायालय के आदेश पर कराया. साइबर पुलिसिंग की व्यवस्था की, लैब की व्यवस्था की है. फोरेंसिक इंस्टिट्यूट की कार्यवाही आगे बढ़ी है. महिला पुलिस की संख्या तीन गुना की गई है. महिला सुरक्षा का सशक्त नमूना प्रस्तुत कर रही हैं. यूपी पहला राज्य है, जिसमें महिला पुलिस बीट की व्यवस्था की है. पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ, कोई आतंकी घटना नहीं हुई, सीमावर्ती जिलों में जॉइंट पुलिसिंग की व्यवस्था की है. चार जिलों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की. डकैती, लूट, बलात्कार जैसे अपराध में कमी भी हुई है. धर्मांतरण विरोधी कानून बनाया है. 155 दुर्दान्त अपराधी पुलिस मुठभेड़ में मारे गए.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड