UP Assembly Election 2022: मुख्यमंत्री योगी ने सपा को घेरा, बोले- 'पहले की सरकार ने गजियाबाद में हज हाउस बनाया, भाजपा ने कैलाश मानसरोवर भवन बनाया'

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोकस पश्चिम की उन सीटों पर जहां पर दस फरवरी को मतदान होना है. गाजियाबाद में शनिवार को जनसंपर्क अभियान से पहले उन्होंने सपा को घेरा है.

सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credit : Yogi Adityanath Office Twitter Handle)

लखनऊ, 29 जनवरी : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोकस पश्चिम की उन सीटों पर जहां पर दस फरवरी को मतदान होना है. गाजियाबाद में शनिवार को जनसंपर्क अभियान से पहले उन्होंने सपा को घेरा है. कहा कि पहले की सरकार ने गाजियाबाद में हज हाउस बनवाया था. भाजपा सरकार ने यहां 94 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण कराया है. मुख्यमंत्री ने शनिवार को ट्विटर पर लगातार समाजवादी पार्टी को घेरा है. उन्होंने भाजपा सरकार तथा समाजवादी पार्टी की सरकार के अंतर समझाने का प्रयास किया है. उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश की पहले की सरकार ने गाजियाबाद में हज हाउस बनवाया था. भाजपा सरकार ने यहां 94 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त कैलाश मानसरोवर भवन का निर्माण कराया है. आस्था को सम्मान देता यह भवन श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात है. फर्क साफ है.

उन्होंने कहा कि आपके जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के ग्राम सुराना में प्राचीन शिव मंदिर का 50 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण, गंग नहर सोंधा पुल से रेवड़ा रेवड़ी ग्राम तक 22 करोड़ रुपए की लागत से सड़क तथा हिंडन नदी पर पुल का निर्माण, भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही हुआ है. गाजियाबाद के नेहरू नगर में नगर निगम ऑडिटोरियम के निर्माण के साथ ही 150 करोड़ रुपए की लागत से जनपद में बुनकर मार्ट तथा मधुबन बापूधाम योजना में 20 करोड़ रुपए की लागत से उपरिगामी सेतु भी निर्माणाधीन है. यह विकास की राह में मील का पत्थर साबित होगा. हम तो उत्तरोत्तर प्रगति करते गाजियाबाद के निरंतर विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. यह भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड में तेलंगाना पुलिस ने तेलुगू कॉल सेंटर घोटाले का पदार्फाश किया

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत तीन दशक से रमाला चीनी मिल के पुनरुद्धार की मांग हो रही थी, लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों ने कुछ नहीं किया. हमारी सरकार ने बड़ा कदम उठाकर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की कर्मभूमि में रमाला चीनी मिल को पुन: चालू करवाया. जिससे यहां के किसानों के जीवन में समृद्धि का नया सवेरा आया है. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी तथा महान किसान नेता स्व. चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी के नाम पर जनपद बागपत में दो मार्गों के नामकरण का निर्णय भाजपा सरकार की उनके प्रति श्रद्धांजलि और उनकी पावन स्मृतियों को नमन है.

उन्होंने आगे लिखा कि कहा कि अंतर्राष्ट्रीय शूटर स्व. चंद्रो तोमर शूटर दादी जी के नाम से शूटिंग रेंज बनाने का निर्णय तथा बागपत में उनके नाम पर ही एक सड़क मार्ग का नामकरण ही भाजपा सरकार की उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और सम्पूर्ण मातृशक्ति के प्रति आदर भाव को प्रकट करता है. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का 'ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे' बागपतवासियों के साथ ही आसपास के सटे हुए जनपदों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इस सम्पूर्ण क्षेत्र के आर्थिक उन्नयन का मार्ग प्रशस्त कर रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू