देश

UP: बुजुर्ग के साथ बड़ा धोखा! पत्नी की मौत के बाद 70 साल की उम्र में की दूसरी शादी, दुल्हन जेवर समेत घर के पैसे लेकर हुई फरार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बड़ा धोखा हुआ है. 70 साल की उम्र में उसने एक 50 वर्षीय की महिला से शादी रचाई ताकि बचे हुए जिन्दगी को अच्छे से बिता सके. लेकिन शादी के बाद लड़की ने बुजुर्ग में लाखों रुपये लेकर रखू-चक्कर हो गई.

UP: बुजुर्ग के साथ बड़ा धोखा! पत्नी की मौत के बाद 70 साल की उम्र में की दूसरी शादी, दुल्हन जेवर समेत घर के पैसे लेकर हुई फरार
(Photo Credits Pixabay)

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बड़ा धोखा हुआ है. 70 साल की उम्र में उसने एक 50 साल की महिला से पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी रचाई ताकि बचे हुए जिन्दगी अच्छे से बिता सके. लेकिन शादी के बाद महिला ने बुजुर्ग के जेवर के साथ ही घर के पैसे लेकर रखू-चक्कर हो गई. खुद के साथ इतना बड़ा धोखा होने पर बुर्जग पुलिस स्टेशन पहुंचकर पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.

मामला अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगवार का है और पीड़ित का नाम सुबराती है. सुबराती पत्नी की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी. वह पिछले कुछ साल से बुजुर्ग के दिल में शादी की हसरत जाग उठी. वह किसी महिला से शादी के लिए लड़की की तलाश में था. इस बीच उसे नजदीकी गांव के एक निवासी युवक ने उसे सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव में 50 वर्षीया विधवा महिला के बारे में जानकारी दी. महिला से तीन बच्चे थे. लेकिन वह दूसरी शादी करके अपना फिर से घर बसाना चाहती थी. यह भी पढ़े: Video: लुटेरी दुल्हन ने दूध में मिलाई नशीली दवा, फिर जेवर और पैसा लेकर आशिक के साथ हुई चंपत, CCTV में हुई कैद

गांव के युवक ने महिला और सुबराती से मुलाकात के बाद दोनों की शादी करवा दी. सुबराती का कहना है कि महिला ने ताउम्र साथ जीने-मरने की कसम देकर करीब पांच लाख रुपये ले लिए. पहली पत्नी के जेवर भी उसके हवाले कर दिए. लेकिन मौके का फायदा उठाकर वह वह रुपये और जेवर लेकर फारर हो गई. फिलहाल अमरोहा पुलिस बुजुर्ग की शिकायत दर्ज कर फरार महिला की तलाश में जुट गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).