Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर में आदमी के पेट से निकाले गए स्टील के 63 चम्मच, जानें पूरा माजरा
एक विचित्र घटना में, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक व्यक्ति का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों को उसके पेट में 63 चम्मच मिले. 32 वर्षीय विजय कुमार ने पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन करवाया.
मुजफ्फरनगर, 29 सितम्बर : एक विचित्र घटना में, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक व्यक्ति का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों को उसके पेट में 63 चम्मच मिले. 32 वर्षीय विजय कुमार ने पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन करवाया.
सर्जरी के बाद ठीक होने के लिए आईसीयू में भर्ती मरीज ने डॉक्टरों से कहा कि उसे एक नशामुक्ति केंद्र में चम्मच 'खाने' के लिए मजबूर किया गया था. मरीज के भतीजे अजय चौधरी के मुताबिक, "हम अपने चाचा को यहां एक निजी अस्पताल में लाए थे क्योंकि उन्होंने पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी और उनके पेट में कई चम्मच होने का पता चला. हमने उन्हें एक साल पहले एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था, जहां ऐसा लगता है कि उन्हें इन चम्मचों का सेवन करने के लिए मजबूर किया गया था." यह भी पढ़ें : Assam: 11 साल की बेटी से कई बार बलात्कार करने वाला शख्स गिरफ्तार
विजय का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर राकेश खुराना ने कहा, "उसे 15 दिन पहले मेरे पास लाया गया था और एक्स-रे में हमें उसके पेट और बड़ी आंत में कुछ धातु मिली थी. जब मैंने मरीज से पूछा तो उसने चम्मचों के बारे में बताया. दो घंटे तक ऑपरेशन चला. हमने पहले कभी इस तरह का ऑपरेशना नहीं किया है." फिलहाल इस मामले में पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है. डॉक्टरों ने कहा कि वे निश्चित रूप से नहीं कह सकते कि मरीज ने इन चम्मचों का सेवन कब किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

