देश

UP में इंसानियत हुई शर्मसार, 60 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर

उत्तर प्रदेश में सरकार की कोशिशों के बाद भी रेप और गैंगरेप की घटनाये नहीं रुक रही हैं. उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई हैं. यहां हैवानों ने एक 60 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप करने के बाद जाते समय प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर वहां से फरार हो गए.

UP में इंसानियत हुई शर्मसार, 60 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay.com)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकार की कोशिशों के बाद भी रेप और गैंगरेप (Gangrape) की घटनाये नहीं रुक रही हैं. उत्तर प्रदेश के महोबा जिले (Mahoba District)  से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई हैं. यहां हैवानों ने एक 60 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप के बाद जाते समय उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डालकर वहां से फरार हो गए. घटना के बाद पीड़िता को जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया. जहां पर महिला की किसी तरफ से जान बचाई जा सकी. वहीं वारदाता के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

खबरों के अनुसार महोबा में कबरई थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर मोहल्ले में रहने वाली बुजुर्ग महिला रोजाना की तरह अपने घर में शनिवार की रात लेटी हुई थी. तभी गांव के 4 दबंग उसके घर में घुस आये.  महिला के मुताबिक इन लोगों ने मेरे साथ गलत काम किया है. विरोध करने पर इन लोगों ने मेरे मुंह में कपड़ा भर दिया था. साथ ही मेरे चीखने, चिल्लाने पर  प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च का पाउडर भी डालकर सभी आरोपी फरार गए हैं. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में 12 साल की नाबालिग से हैवानियत, शराब की नशे में धुत 6 लोगों ने गैंगरेप के बाद की हत्या

जिले की पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह अनुसार महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया और मार पीटकर नाजुक अंग में मिर्चा जैसा पदार्थ भी डाल दिया. पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया महिला की शिकायत के अनुसार उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना हुई है, नाजुक अंग में मिर्चा जैसा कुछ पदार्थ डालने की भी बात महिला ने बयान में कही है.

महिला के शिकायत के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं इस घटना के बाद जिस इलाके में यह घटना घटित हुई हैं.  बुजुर्ग महिला के साथ इस घिनौनी हरकत को लेकर सनसनी फैली हुई हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2021 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).