देश

UP Road Accident: यूपी के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, वाहन ने बाइक पर जा रहे 6 लोगों को कुचला, सभी की मौत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 6 लोगों को कुचल दिया. हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साल की बच्ची की जान बच गई है. पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव के पास हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी

UP Road Accident: यूपी के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, वाहन ने बाइक पर जा रहे 6 लोगों को कुचला, सभी की मौत
Road Accident (Photo: PTI)

UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 6 लोगों को कुचल दिया. हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साल की बच्ची की जान बच गई है. पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के दिलावरपुर गांव के पास हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार दंपत्ति समेत पांच की मौत हो गई. जबकि, एक बच्ची बच गई. ये सभी एक ही बाइक पर सवार थे. हरदोई के शाहाबाद से घर लौट रहे थे.

जानकारी के अनुसार जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी अपनी पत्नी और दो बेटों, साली और उसकी बेटी के साथ एक ही बाइक से शाहाबाद के दलेलनगर निवासी श्याम सिंह की बेटी गुड्डी की शादी में शामिल होने गया था. यह भी पढ़े: UP Road Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से स्कूल जा रही महिला टीचर की मौत (Disturbing Video)

शुक्रवार सुबह घर लौटते समय सेहरामऊ दक्षिणी के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे रघुवीर, ज्योति, कृष्णा, जूली की मौत हो गई। वहीं, जूली की बेटी आराध्या बाल-बाल बच गई। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2023 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).