देश

UP: 18 साल की लड़की से चलती कार में गैंगरेप, बनाया वीडियो, जांच में एक आरोपी निकला इंस्टाग्राम फ्रेंड

आगरा के सिकंदरा इलाके में फिरोजाबाद की एक 18 वर्षीय लड़की के साथ चलती कार में दो लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया. घटना रविवार को हुई थी, लेकिन शिकायत गुरुवार को दर्ज कराई गई. पुलिस के मुताबिक लड़की ने छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर दो आरोपियों में से एक 24 वर्षीय कृष्णा बघेल से दोस्ती की थी.

UP: 18 साल की लड़की से चलती कार में गैंगरेप, बनाया वीडियो, जांच में एक आरोपी निकला इंस्टाग्राम फ्रेंड
प्रत्कात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

फिरोजाबाद: आगरा (Agra) के सिकंदरा इलाके में फिरोजाबाद (Firozabad) की एक 18 वर्षीय लड़की के साथ चलती कार में दो लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया. घटना रविवार को हुई थी, लेकिन शिकायत गुरुवार को दर्ज कराई गई. पुलिस के मुताबिक लड़की ने छह महीने पहले इंस्टाग्राम पर दो आरोपियों में से एक 24 वर्षीय कृष्णा बघेल से दोस्ती की थी. Bihar Shocker: हाजीपुर में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने किया 3 साल की मासूम का रेप; गिरफ्तार

बघेल ने लड़की को उससे मिलने के लिए कहा और जब वह मान गई, तो बघेल हेमंत कुमार नाम के व्यक्ति के साथ आया और दोनों ने कार में उसके साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया. उसने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने उसे बीयर पीने के लिए मजबूर किया और जब उसने मना किया, तो उन्होंने कार के दरवाजे पर उसका सिर मारा, और जबरदस्ती उसके मुंह में बीयर डाल दी.

बाद में उसने अपनी छोटी बहन को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया. लड़की ने अपनी शिकायत में कहा कि दोनों लोगों ने लड़की वीडियो बना लिया और धमकी दी कि अगर उसने घटना को किसी के साथ साझा करने की कोशिश की तो इसे वायरल कर दिया जाएगा.

लड़की के भाई ने कहा कि उसकी बहन ने नींद की गोलियां खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की, लेकिन सौभाग्य से वह बच गई.

सर्कल अधिकारी लखन सिंह के अनुसार लड़की की शिकायत के अनुसार घटना दोपहर के समय हुई. दोनों को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है, और आईपीसी की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस सबूत के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2021 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).