UP: मिर्जापुर में बादाम समझकर जहरीला फल खाने से 16 बच्चे बीमार, 'काला फल' बना मुसीबत
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मिर्जापुर (Mirzapur) में जहरीला फल खाने से बच्चों की तबीयत खराब हो गई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि शनिवार को चुनार थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कथित तौर पर जहरीला जेट्रोफा फल खाने से 16 बच्चे बीमार पड़ गए.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मिर्जापुर (Mirzapur) में जहरीला फल खाने से बच्चों की तबीयत खराब हो गई. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि शनिवार को चुनार थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कथित तौर पर जहरीला जेट्रोफा फल खाने से 16 बच्चे बीमार पड़ गए. अधिकारी ने कहा कि बच्चों ने बादाम समझकर जहरीला फल खा लिया था. सभी बच्चों की हालत स्थिर है. बच्चों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और मिर्जापुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आरबी कमल की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. UP: छप्पर में आग लगने से तीन साल की बच्ची की मौत.
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा, "बच्चों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया." "चुनार की कांसीराम आवास कॉलोनी के कुछ बच्चे स्कूल से आने के बाद पास के एलआईसी परिसर में खेल रहे थे. खेलते समय बच्चों ने गलती से जेट्रोफा के फल को बादाम समझकर खा लिया. कुछ घंटों के बाद उन्हें पेट में दर्द होने लगा. उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद बीमार बच्चों को चुनार स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.
प्रभावित बच्चे की रिश्तेदार जय कुमारी ने भी कहा कि बच्चों ने "बादाम समझकर काला फल खा लिया था." "बच्चे स्कूल से आए और खेलने चले गए. कुछ घंटों के बाद, पेट दर्द के साथ-साथ दस्त शुरू हो गए."
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2023 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

