UP Shocker: मुजफ्फरनगर में 14 वर्षीय लड़की से पड़ोसी नाबालिग लड़के ने किया दुष्कर्म, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं. मासूस के साथ रेप किसी और ने नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग लड़के ने ही किया है.
- Read in
- English
लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) से एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की (Minor Girl) के साथ दुष्कर्म (Rape) का मामला सामने आया हैं. मासूस के साथ रेप किसी और ने नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग लड़के ने ही किया है. पुलिस के अनुसार पीड़िता के साथ यह घटना 21 दिसंबर को घटित हुई. लेकिन परिवार वालों ने आरोपी के खिलाफ बीते शनिवार को केस दर्ज करवाया हैं. शिकायत के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई करना शुरू कर दी है.
परिजनों की तरफ पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उनकी 14 वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर 21 दिसंबर को अपने साथ लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. परिजनों के अनुसार आरोपी के साथ बच्ची को जाने के बाद जब वह कुछ समय बाद नहीं दिखी तो उसे ढूढ़ने की कोशिश की गई है. लेकिन कही पर भी वह नजर नहीं आई. यह भी पढ़े: UP Shocker: गोरखपुर में 14 वर्षीय नाबालिग की इज्जत हुई तार-तार, साजिश के तहत गांव के युवक ने किया दुष्कर्म
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शनिवार को पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है. जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2021 09:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

