उन्नाव रेप पीड़िता का आरोप- विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने ही एक्सीडेंट के जरिए रची थी मुझे मारने की साजिश

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 28 जुलाई को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई उन्नाव रेप पीड़िता का पहली बार बयान सामने आया है. दिल्ली एम्स में भर्ती उन्नाव रेप पीड़िता ने गुरुवार को टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान बताया कि कुलदीप सिंह सेंगर ने ही रायबरेली हाइवे पर हुई दुर्घटना में मुझे मारने की साजिश रची थी. इस बात पर कोई शक नहीं है.

कुलदीप सिंह सेंगर (Photo Credits: PTI)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली (Rae Bareli) में 28 जुलाई को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई उन्नाव रेप पीड़िता (Unnao Rape Survivor) का पहली बार बयान सामने आया है. दिल्ली एम्स (AIIMS Delhi) में भर्ती उन्नाव रेप पीड़िता ने गुरुवार को टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान बताया कि कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) ने ही रायबरेली हाइवे पर हुई दुर्घटना में मुझे मारने की साजिश रची थी. इस बात पर कोई शक नहीं है. ज्ञात हो कि 28 जुलाई को उन्नाव रेप पीड़िता जिस कार में जा रही थी, उसमें उसके परिवार के लोग और वकील भी सवार थे. कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी थी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पीड़िता और उसके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

रिपोर्ट के मुताबिक, उन्नाव रेप पीड़िता ने यह भी बताया है कि दुर्घटना से पहले उसे कुलदीप सिंह सेंगर का एक गुर्गा उन्नाव कोर्ट परिसर में आकर अक्सर जान से मारने की धमकी देता था. इससे पहले उन्नाव रेप मामले में पीड़िता की मां ने दुर्घटना को साजिश करार दिया था. उन्होंने बताया कि यह महज दुर्घटना नहीं थी बल्कि सबका सफाया करने की साजिश थी. यह भी पढ़ें- उन्नाव रेप केस: ड्राइवर ने कहा- बारिश की वजह से फिसला ट्रक.

गौरतलब है कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई उन्नाव रेप पीड़िता को लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से विमान के जरिए इलाज के लिए दिल्ली ला कर एम्स में भर्ती कराया गया था. फिलहाल उसकी हालत में सुधार है और उसे वार्ड में ले जाया गया है. उन्नाव की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने साल 2017 में उसके साथ बलात्कार किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड