एजेंसी न्यूज

Madhya Pradesh: अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन बच्चों की मौत, एक गंभीर

मध्य प्रदेश के खंडवा जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर फिफरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी .

Madhya Pradesh: अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन बच्चों की मौत, एक गंभीर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: ANI)

खंडवा (मप्र), 19 फरवरी : मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर दूर फिफरी गांव के पास अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाकिल (motorcycle) को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी .

पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरूवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात नर्मदा नगर थाना क्षेत्र के पुनासा चौकी अंतर्गत हुई.

पुनासा चौकी प्रभारी सूरा परते ने शुक्रवार को बताया कि मृतकों की पहचान शिवा (14), अर्जुन (12) एवं कड़वा (11) के रूप में की गई है. यह भी पढ़ें : Unnao Case: उन्नाव में पीड़ित लड़कियों के अंतिम संस्कार के बाद सियासी बयानबाजी हुई तेज, अखिलेश यादव ने योगी सरकार से पूछा-घटनाओं का जिम्मेदार कौन है

उन्होंने कहा इस हादसे में विष्णु (14) नामक किशोर गंभीर रूप से घायल भी हुआ है, जिसे उपचार के लिए खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2021 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).