जरुरी जानकारी

Universal Pension Scheme: बुढ़ापे में पैसों की नो टेंशन! सरकार ला रही है ये बड़ा 'तोहफा'

Universal Pension Scheme: इस स्कीम का मकसद ऐसे लोगों को पेंशन के दायरे में लाना है जो अभी तक किसी ऐसी योजना के दायरे में नहीं आते हैं.

Universal Pension Scheme: बुढ़ापे में पैसों की नो टेंशन! सरकार ला रही है ये बड़ा 'तोहफा'

Universal Pension Scheme: हर शख्स बुढ़ापे में आरामदायक जीवन चाहता है, इसलिए हैप्पी रिटायरमेंट की सभी की आकांक्षा होती है. साथ ही रिटायरमेंट के बाद उनकी पेंशन का इंतजाम हो. लेकिन पेंशन केवल सरकारी कर्मचारियों को ही प्राप्त होती है. इसलिए, सरकार की ओर से अब एक नई पेंशन स्कीम शुरू करने की प्लानिंग की जा रही है. यह पेंशन स्कीम सभी के लिए होगी. सरकार की यह ‘यूनिवर्सल पेंशन स्कीम’ वॉलेंट्री कंट्रीब्यूटरी प्लान के तहत लाई जाएगी. यानी इसमें कोई भी लाभ ले सकता है. इसका मकसद देश के हर नागरिक को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया है. यह योजना वॉलंटरी और कंट्रीब्यूटरी होगी और रोजगार से जुड़ी नहीं होगी, इसलिए इसमें कोई भी योगदान कर सकता है और पेंशन प्राप्त कर सकता है. सरकार इस योजना को EPFO के तहत लाने की योजना बना रही है. अभी इसके ढांचे पर काम चल रहा है. जैसे ही यह काम पूरा होगा, मंत्रालय सभी संबंधित लोगों से बातचीत करेगा, जिससे योजना को और बेहतर बनाया जा सकेगा.

किसे म‍िलेगा फायदा?

इस स्कीम का मकसद ऐसे लोगों को पेंशन के दायरे में लाना है जो अभी तक किसी योजना के दायरे में नहीं आते थे. जैसे कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, घरेलू कर्मचारी, और गिग श्रमिक (Gig Workers) जो सरकार की ओर से संचालित बड़ी बचत योजनाओं का लाभ नहीं उठा सकते हैं. सरकार इस नई पेंशन योजना की तरफ लोगों को ज्‍यादा से ज्‍यादा आकर्ष‍ित करने के लि‍ए कुछ मौजूदा योजनाओं को इसमें शामिल कर सकती है. इससे लोगों को ज्‍यादा फायदा म‍िलेगा और पेंशन योजना को लागू करना आसान हो जाएगा.

यह भी पढ़े-NPS Vatsalya स्कीम क्या है? कितनी रकम जमा करने पर बच्चे की उम्र 60 साल होने पर मिलेगी अच्छी पेंशन?

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 12:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).