देश

पृथ्वी मंत्रालय का नाम हो भारत माता मंत्रालय: विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन

हर्षवर्धन ने कहा कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नाम को अगर बदलकर भारत माता मंत्रालय रख दिया जाए तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी. अपने सुझाव के लिए तर्क देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पृथ्वी बचाने के लिए वैज्ञानिक काम कर रहे हैं और पृथ्वी क्या हमारी भारत माता नहीं है.

पृथ्वी मंत्रालय का नाम हो भारत माता मंत्रालय: विज्ञान मंत्री हर्षवर्धन
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन (Photo: Wikipedia)

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय विज्ञान और तकनीक मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा है कि उनके मंत्रालय का नाम बदलकर भारत माता मंत्रालय रखा जाना चाहिए. भारतीय मौसम विभाग के 144वें फाउंडेशन डे कार्यक्रम में बोलते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नाम को अगर बदलकर भारत माता मंत्रालय रख दिया जाए तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी. अपने सुझाव के लिए तर्क देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पृथ्वी बचाने के लिए वैज्ञानिक काम कर रहे हैं और पृथ्वी क्या हमारी भारत माता नहीं है. हम सब भारत माता नहीं बोलते हैं. अपने पूरे भाषण के दौरान उन्होंने कई बार भारत माता मंत्रालय के बारे में कहा.

बता दें कि कुछ दिनों पहले वैज्ञानिक प्रगति के मामले में भारत को दुनिया के तीन शीर्ष देशों में शामिल होने की क्षमता रखने पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने निजी सेक्टर से अनुसंधान में निवेश करने का आह्वान किया था. केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान एवं पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने कहा था कि देश में विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान में पिछले कुछ वर्षों में बढ़ोतरी हुई है और इसमें सरकारी संगठन के साथ-साथ निजी संगठन भी शामिल हो रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2019 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).