गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के सीएम के कामकाज को सराहा, कहा- मोदी और मनोहर की जोड़ी ने राज्य को नंबर 1 बनाया
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कामकाज की खूब सराहना की है. फरीदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि श्री मोदी और श्री मनोहर की जोड़ी ने हरियाणा को नंबर 1 बनाने का काम किया है.
चंडीगढ़: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कामकाज की खूब सराहना की है. फरीदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि श्री मोदी और श्री मनोहर की जोड़ी ने हरियाणा को नंबर 1 बनाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि श्री मनोहर लाल के रूप में आजादी के बहुत समय के बाद पूरे हरियाणा को एक मुख्यमंत्री मिला है. पहले या तो मुख्यमंत्री सिरसा या फिर रोहतक के होते थे, हरियाणा के नहीं होते थे. हमारा मुख्यमंत्री पूरे हरियाणा का मुख्यमंत्री है.
इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने पिछले 8 साल में हरियाणा सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया और मुख्यमंत्री सहित उनकी पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि श्री मनोहर लाल ने 8 साल का कार्यकाल बहुत यशस्वी तरीके से पूरा किया. मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने 8 साल में हरियाणा को बदलने का काम किया है,श्री अमित शाह ने कहा पिछली सरकारों से तुलना करते हुए कहा कि 50 साल की सरकारें एक ओर और 8 साल की हमारी सरकार एक ओर, पलड़ा हमारा भारी है. यह भी पढ़े: प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री की थपथपाई पीठ, बोले- मनोहर लाल ने राज्य में बनाई ईमानदारी से काम करने वाली सरकार
उल्लेखनीय है कि इससे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल और हरियाणा सरकार के कामकाज की मुक्तकंठ से प्रशंसा कर चुके हैं. पिछले दिनों फरीदाबाद में अमृता अस्पताल के उद्घाटन मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में हरियाणा सरकार के कामकाज की सराहना प्रशंसा की थी.
बीते वर्ष अक्तूबर माह में एम्स के झज्जर परिसर में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा था कि कहा कि कई दशकों बाद श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा को एक ऐसी सरकार मिली जो पूरी ईमानदारी से काम करती है। जब भी कभी आकलन किया जाएगा तो मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार सर्वश्रेष्ठ मानी जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2022 05:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

