देश

VIDEO: संभल में होली से पहले बिगड़ सकते हैं हालात, BJP नेता से मिलने आए अज्ञात लोगों ने लगाया जहर का इंजेक्शन! मौत

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में होली से पहले हालात बिगड़ सकते हैं, क्योंकि 14 मार्च, जुमे के दिन होली मनाने को लेकर पहले से ही बवाल मचा हुआ है. वहीं, होली से पहले कुछ अज्ञात लोग एक बीजेपी नेता के घर में घुसे और दावा किया जा रहा है कि उन्हें जहर का इंजेक्शन दे दिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई.

VIDEO: संभल में होली से पहले बिगड़ सकते हैं हालात, BJP नेता से मिलने आए अज्ञात लोगों ने लगाया जहर का इंजेक्शन! मौत
(Photo Credits Bharat 24)

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में होली से पहले हालात बिगड़ सकते हैं, क्योंकि 14 मार्च, जुमे के दिन होली मनाने को लेकर पहले से ही बवाल मचा हुआ है. वहीं, होली से पहले कुछ अज्ञात लोग बीजेपी नेता गुलफाम सिंह  के घर में घुसे और दावा किया जा रहा है कि उन्हें जहर का इंजेक्शन दे दिया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई.

 

घटना के बाद मौके पर पहुंचे संभल जिले के पुलिस अधीक्षक  कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि किसी ने गांव के प्रधान को इंजेक्शन लगाया और मौके से भाग गए. खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद प्रधान को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले में आगे की जांच चल रही है. सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं. जांच के बाद जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह भी पढ़े: UP: जुमे की नमाज से पहले उत्तर प्रदेश के संभल में सुरक्षा बढ़ाई गई

संभल में बीजेपी नेता की हत्या

बाइक से आये  थे इंजेक्शन लगाने वाले बदमाश

बताया जा रहा है कि कुछ बाइक सवार युवकों ने उन्हें तब जहर का इंजेक्शन लगाया जब वह एक दिन पहले सोमवार को दोपहर करीब एक बजे अपने जुनावई ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम दफ्तरा, हिमांचल स्थित घर में चारपाई पर बैठे थे. तभी बाइक पर स्वर कुछ लोग उनके घर में घुसे और उन्हें जहरीला इंजेक्शन लगाने के बाद वहां से फरार हो गए.

मुलायम सिंह के सामने लड़ चुके हैं  चुनाव

मृतक बीजेपी नेता गुलफाम सिंह की उम्र 65 वर्ष बताई जा रही है और वे लगभग तीन दशक से राजनीति में सक्रिय थे. साल 2004 में गुन्नौर विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में उन्होंने दिवंगत सपा नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव के खिलाफ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन हार का मुंह देखना पड़ा. चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने रिकॉर्ड 91.77 प्रतिशत वोट हासिल किए. उन्हें कुल 1,95,213 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी गुलफाम सिंह यादव महज 6,941 वोट ही जुटा सके.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2025 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).