Ulhasnagar Stray Dog Attack: उल्हासनगर नगर निगम का फैसला, कुत्तों के काटने के बढ़ते मामलों के बाद नसबंदी फिर से करेंगी शुरू

मुंबई से सटे उल्हासनगर में घर से बाहर आते जाते समय आवारा कुत्तों के आए दिन काटने की शिकायतें नगर निगम (UMC) को मिल रही थीं. लोगों की शिकायतें और मीडिया द्वारा अख़बारों में खबरें प्रकाशित करने बाद उल्हासनगर नगर निगम ने फैसला लिया है कि जिले में एक बार फिर से कुत्तों की नसबंदी शुरू की जाएगी,

Ulhasnagar Stray Dog Attack:  मुंबई से सटे उल्हासनगर में घर से बाहर आते जाते समय आवारा कुत्तों के आए दिन काटने की शिकायतें नगर निगम (UMC) को मिल रही थीं. लोगों की शिकायतें और मीडिया द्वारा अख़बारों में खबरें प्रकाशित करने बाद उल्हासनगर नगर निगम ने फैसला लिया है कि जिले में एक बार फिर से कुत्तों की नसबंदी शुरू की जाएगी, क्योंकि पिछले कुछ महीनों से नसबंदी की प्रक्रिया बंद थी. लोगों का आरोप था कि इसी वजह से उल्हासनगर में कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी थी. कुत्तों की नसबंदी को लेकर UMC कमिश्नर मनीषा अव्हाले ने चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग को यह प्रक्रिया फिर से शुरू करने के आदेश दिए हैं.

नसबंदी के लिए टेंडर जारी हुआ

मिड डे न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार खबरें प्रकाशित करने और  लोगों की शिकायत के बाद उल्हासनगर नगर निगम (UMC) की तरफ से एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कुत्तों की नसबंदी शुरू करने के बारे में फैसला लिया गया. चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग ने नसबंदी सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए एक टेंडर को मंजूरी दी है. यह भी पढ़े: Ulhasnagar Dog Attack: मुंबई से सटे उल्हासनगर में कुत्तों का आतंक, एक दिन में 135 लोगों पर हमला, गुस्से में लोग

उल्हासनगर में कुत्तों की नसबंदी अब तक होती रही थी, लेकिन टेंडर समाप्त होने के कारण विभाग बंद हो गया था. लेकिन इन कुत्तों की नसबंदी के लिए टेंडर के लिए नई बोली प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जिसमें नसबंदी संचालन को फिर से शुरू करने के लिए एक ठेकेदार को नियुक्त किया गया है, जो आवारा कुत्तों की नसबंदी करेगा.

उल्हासनगर में 14,000 आवारा कुत्ते

UMC स्वास्थ्य विभाग के सर्वेक्षण में उल्हासनगर में आवारा कुत्तों की संख्या करीब 14,000 होने का अनुमान है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, 2023 में नसबंदी यूनिट के उद्घाटन के बाद से 10,000 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। नए टेंडर के बाद अब ठेकेदार को बचे हुए 14,000 कुत्तों की नसबंदी करनी है।

उल्हासनगर में हर दिन 60 कुत्तों के काटने के मामले

एक रिपोर्ट के अनुसार, उल्हासनगर में रोजाना औसतन 60 कुत्तों के काटने के मामले रिपोर्ट होते हैं। इस साल 1 जनवरी से अब तक 335 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. हैरान कर देने वाली बात यह है कि 10 फरवरी को अकेले 135 नागरिकों को आवारा कुत्तों ने शिकार बनाया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी