Ujjain Shocker: उज्जैन में अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या
मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह वारदात नागरझिरी के आदर्श नगर की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर में रहने वाले वहीद लाला को अपनी पत्नी साजिदा के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था.
उज्जैन, 26 मार्च : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह वारदात नागरझिरी के आदर्श नगर की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर में रहने वाले वहीद लाला को अपनी पत्नी साजिदा के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध होने का शक था.
वहीद लाला कुछ दिनों तक जेल में रहा और अभी हाल ही में छूटकर आया था. उसे इस बात का शक था कि उसकी पत्नी के किसी से अवैध संबंध है. वहीद लाला ने अवैध संबंध के शक के चलते ही सोमवार को अपनी पत्नी के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने अपने एक दोस्त को फोन लगाया और उससे कहा कि उसने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह भी पढ़ें : Noida Fire Breaks: नोएडा में हॉर्टिकल्चर के डंपिंग ग्राउंड में लगी आग बुझाने में जुटी हैं 15 फायर की गाड़ियां, जानबूझ कर लगाई गई आग
उसके बाद आरोपी फरार हो गया. वहीद लाला के पड़ोसियों ने बताया है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था और उसी के चलते यह घटना हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2024 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

